बटन दबाते गायब होगा कचरा, साफ दिखेगा पूरा शहर

राजकीय इंटर कालेज देवरिया में 12वीं के छात्र सत्यानंद गौड़ व शुभम पांडेय निवासी बतरौली के मन में सड़क पर फैली गंदगी व उसके कारण फैली दुर्गंध से छुटकारा दिलाने की बात उठी। दोनों ने मिलकर पहले सामान्य प्रयोग किया फिर विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक गोविद सिंह से साझा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:00 AM (IST)
बटन दबाते गायब होगा कचरा, साफ दिखेगा पूरा शहर
बटन दबाते गायब होगा कचरा, साफ दिखेगा पूरा शहर

देवरिया : दो बाल विज्ञानियों ने कम खर्च में अत्याधुनिक हाइड्रोलिक कूड़ा निस्तारण स्टैंड बनाया है। इससे बटन दबाकर सड़क से कचरा हटाया जा सकता है तो फैलने वाली दुर्गध से भी निजात पाई जा सकती है। संक्रमण का खतरा भी दूर होगा।

राजकीय इंटर कालेज देवरिया में 12वीं के छात्र सत्यानंद गौड़ व शुभम पांडेय निवासी बतरौली के मन में सड़क पर फैली गंदगी व उसके कारण फैली दुर्गंध से छुटकारा दिलाने की बात उठी। दोनों ने मिलकर पहले सामान्य प्रयोग किया, फिर विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक गोविद सिंह से साझा किया। उनकी मदद से कूड़ा निस्तारण प्रणाली बनाई। इस नवाचार को मूर्तरूप देने में करीब दस माह लगा। कालेज प्रशासन ने सामग्री आदि की मदद किया। बिजली खर्च, एक दिन एक यूनिट

कूड़ा पड़ाव स्थल पर जमीन में छह से आठ फीट अंदर स्टील का मैकेनिकल चैंबर होगा। इसमें दो बटन होंगे। चैंबर के ऊपर कूड़ा रखकर बटन दबाते ही शटर खुलेगा और वह अंदर चला जाएगा। जब कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका की बड़ी गाड़ी आएगी तो दूसरा बटन दबाने पर हाइड्रोलिक सिस्टम चैंबर को बाहर लाएगा और ट्रक में कूड़ा गिरा देगा। चैंबर का ढक्कन आवश्यकता अनुसार खुलेगा और बंद होगा। प्रोटोटाइप ढाई फीट लंबा व आठ फीट चौड़ा है, जो विद्युत मोटर और स्विच से चलेगा। इस सिस्टम पर रोज एक यूनिट बिजली खर्च होगी। आगे की सोच

शहर के सभी कूड़ा पड़ाव स्थल को एक नियंत्रण कक्ष से जोड़कर एक साथ नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें सीसी कैमरे लगाकर हर जगह की स्थित पर नजर रखकर कूड़े का निस्तारण कर सकते हैं। शासन को भेजा गया पत्र

राजकीय पालिटेक्निक के प्राचार्य व जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक जीबी सिंह ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उप्र सरकार को पत्र भेजकर दोनों बाल विज्ञानियों को संसाधन मुहैया कराने का अनुरोध किया है। माडल की जानकारी प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने भी विज्ञान क्लब के समन्वयक को पत्र भेजकर माडल को मूर्त रूप देने के लिए सहयोग की बात कही है। राज्यपाल ने की थी तारीफ

10 फरवरी को देवरिया आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में आधुनिक कूड़ा निस्तारण माडल को देखकर बाल विज्ञानियों के माडल की तारीफ की थी।

chat bot
आपका साथी