खेत में बेसहारा पशुओं का डेरा, किसानों की फसल कर रहे चौपट

बेसहारा पशु खेतों डेरा डाले हुए हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:42 AM (IST)
खेत में बेसहारा पशुओं का डेरा, किसानों की फसल कर रहे चौपट
खेत में बेसहारा पशुओं का डेरा, किसानों की फसल कर रहे चौपट

गोरखपुर, जेएनएन :सिद्धार्थनगर जनपद के भनवापुर विकास खंड अन्तर्गत बिजौरा न्याय पंचायत क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में बेसहारा पशु इधर-उधर घूम रहे हैं। बारिश के बीच बढ़ी ठंड में इनकी स्थिति बड़ी विकट बनी हुई है। इन्हें कहीं सहारा नहीं मिल रहा है। मजबूरी में पशुओं का झुंड खेतों में डेरा डाल ले रहे हैं। जिसके कारण फसलों का नुकसान हो रहा है। किसान ¨चतित हैं, मगर जिम्मेदार है जो केवल मूक दर्शक भूमिका में दिखाई देते हैं। इस न्याय पंचायत में गोशाला की व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से पशु छुट्टा घूम रहे हैं। इनके चारे, रहने व ठंड से बचाव हेतु कोई इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। पशुओं का झुंड सड़क पर राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है, तो कभी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बिजौरा, वैनिया, गागापुर, बौनाजोत, ¨सगारजोत, सहिबागंज, दखिन्हवा, सिकन्दरपुर, जानकीनगर, सफीपुर, परसोहिया तिवारी, मनिकौरा आदि गांवों में सैकड़ों पशु खुलेआम घूम रहे हैं। बारिश के चलते पशु खेतों में बसेरा लिए हुए हैं। किसानों में सत्यप्रकाश ने कहा कि खेतों में गेहूं, सरसो, मटर की बोआई की है, पशुओं का झुंड जड़ से इन्हें खत्म कर दे रहा है। सुरक्षा के उपाय किए गए हैं, मगर पशु उसको भी लांघकर खेत में पहुंच रहे हैं। रामकरण व रजनीकांत का कहना है कि अगर इन बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया तो फसलें बचानी मुश्किल हो जाएंगी। खंड विकास अधिकारी रामदेव भारती ने कहा कि समस्या संज्ञान में है। चूंकि वहां गोशाला नहीं है, इसलिए दिक्कत है। समाधान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी