उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास व लोकार्पण, 180.95 करोड़ की 207 परियोजनाओं की मिली सौगात

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छह माह की बच्ची मुन्नी का अन्नप्राशन संस्कार किया। उन्होंने पकड़ीयार गांव की रहने वाली गीता देवी पत्नी सुरेश को गाय प्रदान किया है। गीता की जुड़वा पुत्रियां रविया व बबिता कुपोषित है। पांच महिलाओं की गोद भराई की गई। उप मुख्यमंत्री ने किसान मेला व प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:17 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास व लोकार्पण, 180.95 करोड़ की 207 परियोजनाओं की मिली सौगात
उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास व लोकार्पण, 180.95 करोड़ की 207 परियोजनाओं की मिली सौगात

देवरिया : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को करीब 180.95 करोड़ की 207 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें 148.12 करोड़ की लागत से 269.56 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली 187 सड़कों का शिलान्यास, 20.87 करोड़ की लागत से 37.40 किलोमीटर लंबाई में बनी 17 सड़कों व 11.95 करोड़ की लागत से बने तीन पुल का लोकार्पण शामिल है। उप मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ की लागत से हेतिमपुर-मडुआडीह मार्ग व 58 करोड़ की देवरिया-बैतालपुर मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिलने की जानकारी दी। 187 परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रमुख परियोजनाएं:

-तरकुलवा-बंजरिया मार्ग लंबाई 6.50 किमी का चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, लागत 13.58 करोड़ रुपये।

-बंजरिया-देवरिया घूस मार्ग लंबाई 5.75 किमी का चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, 10.66 करोड़ रुपये।

-रतनपुर-महुआपाटन से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग 7.20 किमी का चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, लागत 14.18 करोड़।

-लाहिलपार-महुआपाटन-करौंदी मार्ग लंबाई 12.10 किमी का चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, लागत 21.42 करोड़।

-मझौली-चनुकी-सोहगरा मार्ग लंबाई 8.50 किमी का चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, लागत 11.47 करोड़।

-मुसैला-भागलपुर मार्ग के बीच लंबाई 5.50 किमी चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण, लागत 10.46 करोड़। 17 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

प्रमुख परियोजनाएं

-2.13 करोड़ रुपये की लागत से 4.35 किमी लंबे अकटहिया प्राथमिक विद्यालय से नकटा पुल व पिच रोड से मेदनापुर मोड़ एवं अनुसूचित जाति बस्ती तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण।

-2.28 करोड़ रुपये की लागत से 4.50 किमी लंबे पड़री पिच मार्ग से चरियांव खास होते हुए नहर की पटरी-केशवबारी संपर्क मार्ग।

-1.64 करोड़ रुपये की लागत से सलेमपुर-मझौली-मैरवा मार्ग से जंजीरहा होते हुए ताली बाजार बिहार बार्डर तक संपर्क मार्ग। इन सेतुओं का हुआ लोकार्पण

-ग्राम विरवा घाट से शेर सिंह यादव के घर के पश्चिम नाला पर पुल निर्माण कार्य, लागत 4.89 करोड़ रुपये।

-सूरजपुर-हरैया के बीच मझना नाले पर लघु सेतु निर्माण, लागत 3.61 करोड़।

-भुजौली कालोनी में कुर्ना नाले पर लघु सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण, लागत 3.45 करोड़। उपमुख्यमंत्री ने कुपोषित बेटियों के स्वजन को सौंपी गाय

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छह माह की बच्ची मुन्नी का अन्नप्राशन संस्कार किया। उन्होंने पकड़ीयार गांव की रहने वाली गीता देवी पत्नी सुरेश को गाय प्रदान किया है। गीता की जुड़वा पुत्रियां रविया व बबिता कुपोषित है। पांच महिलाओं की गोद भराई की गई। उप मुख्यमंत्री ने किसान मेला व प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर विधायक काली प्रसाद, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डा.श्रीपति मिश्र, डीडी कृषि डा.आशुतोष मिश्र, डा.संजीव शुक्ला, डा.जितेंद्र प्रताप राव, राजेंद्र मल्ल, आशुतोष सिंह, सुब्रत शाही आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी