उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य देवरिया में बोले सपा-बसपा की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवरिया के पथरदेवा कस्‍बे में आयोजित किसान मेले में कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता है। दुकानों और मकानों पर कब्जा होता है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:15 PM (IST)
उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य देवरिया में बोले सपा-बसपा की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला
स्व. रविंद्र किशोर शाही के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवरिया के पथरदेवा कस्‍बे में आयोजित किसान मेले में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता है। दुकानों और मकानों पर कब्जा होता है। कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। इन तिकड़ी दलों के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ।

जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष की पूण्‍यतिथि पर आयोजित था किसान मेला

उपमुख्यमंत्री मौर्य देवरिया जिले के पथरदेवा कस्बा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किसान मेले का उद्घाटन तथा 207 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जब भाजपा की सरकार होती है तो प्रदेश व देश का विकास होता है। सपा बसपा एक साथ मिलकर पिछला चुनाव लड़े। इसके बावजूद प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का संकल्प लेकर काम हो रहा है। हमारा लक्ष्य सभी के जीवन स्तर को बढ़ाना है।

2022 मे भी बनेगी भाजपा की सरकार

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव में विरोधी वोट कटवा कयास लगा रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी, लेकिन मैं दावा के साथ कह रहा हूं कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा की सरकार बनेगी और तिकड़ी को उखाड़ फेकेंगे। चुनाव में वोट कटवा छुटभैये दल आएंगे। उनसे सावधान रहना है, उन्हें ना वोट देना है और न किसी को वोट देने देना है।

विकास की बात करती है भाजपा

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि भाजपा जाति बिरादरी नहीं, विकास की बात करती है। हमारा दृढ़ निश्चय है कि 100 में से 60 फीसद हमारा है। 40 में बंटवारा है, उसमें भी हमारा है, इसका नारा है। हमने सबका साथ व सबका विकास किया है। भारतीय जनता पार्टी परिवार वालों की पार्टी नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

भाजपा सरकार में हुआ किसानों का उत्‍थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के किसानों का भला किया। किसानों का उत्थान हुआ। भाजपा किसानों के साथ काम कर रही है। किसानों की आय दोगुना करना चाहती है। पड़ोसी जिले कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है। यह सब भाजपा की देन है। विरोधी पार्टी के ट्विटर छाप नेता हैं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से सख्त तेवर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कोई भी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता यदि कोई काम लेकर जाए उसका काम करें। उन कार्यकर्ताओं को डिप्टी सीएम समझें। काम नहीं करेंगे तो हम क्षमा नहीं करेंगे।

भाजपा सरकार में तेजी से हो रहा है विकास

मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में सरकार रहने से तीव्र गति से विकास कार्य हुआ। यदि केंद्र में दूसरी सरकार होती अथवा प्रदेश में दूसरी सरकार होती तो इतनी तेज गति से हम काम नहीं कर पाते। जनता के सहयोग से दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार होने से प्रदेश व देश के अंदर विकास की गति को बढ़ाने का काम किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश को उत्‍तम प्रदेश बनाना है

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है तो योगी और मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो विकास कार्य किया है वह अब तक की किसी सरकार में नहीं हुआ था।

chat bot
आपका साथी