साले की पत्नी के साथ किया हलाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ किया था हलाला।

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:57 AM (IST)
साले की पत्नी के साथ किया हलाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
साले की पत्नी के साथ किया हलाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेएनएन, देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में कुप्रथा के नाम पर एक मुस्लिम महिला के साथ हैवानियत की गई। पति ने तलाक देकर अपने ही जीजा से महिला का हलाला कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति फरार है। रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का निकाह बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 दिसंबर 2013 को हुआ। महिला का पति सऊदी अरब चला गया।

पति ने 2015 में सऊदी से ही पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने न्यायालय में आरोपित शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पत्नी को झांसे में लेकर पति ने मुकदमा वापस करा दिया। उसके बाद पंचायत कराई। पंचायत में इस कुप्रथा को कायम रखते हुए पंचों ने महिला को किसी पुरुष से हलाला कराने का फरमान सुना दिया। इसके बाद पति ने पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज के एक गांव निवासी अपने जीजा को अपनी पत्नी को हलाला के लिए सौंप दिया। महिला को उसका जीजा रखे रहा।

हलाला की अवधि खत्म होने के बाद उसके जीजा ने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद शौहर अपनी बात से मुकर गया तथा उसे रखने से इनकार कर दिया। वर्ष 2019 जुलाई में पीड़िता ने एसपी के यहां शिकायत की। एसपी के आदेश पर बघौचघाट पुलिस ने शौहर और हलाला करने वाले आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष बघौचघाट संजय कुमार ¨सह ने कहा कि हलाला करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी