राष्ट्र व समाज का निर्माता होता है प्रबुद्ध वर्ग : श्रीराम

जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित मजबूत हाथों में ही देश की एकता अखंडता संप्रभुता व सुरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:54 PM (IST)
राष्ट्र व समाज का निर्माता होता है प्रबुद्ध वर्ग : श्रीराम
राष्ट्र व समाज का निर्माता होता है प्रबुद्ध वर्ग : श्रीराम

जागरण संवाददाता, बरहज, देवरिया : जनपद के प्रभारी व राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र व समाज का निर्माता होता है। उचित व अनुचित का फैसला करता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं व नौजवानों के लिए संकल्पित है।

वह गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म किया। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण चल रहा है। तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय हुए हैं। जिसे पीढि़यां सदैव याद रखेंगी। प्रदेश में साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए। सुशासन का राज कायम हुआ। गुंडे, माफिया व अपराधी प्रदेश छोड़कर पलायन कर चुके हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित माहौल में है। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में चतुर्दिक विकास हुआ है। बड़ी-बड़ी कंपनियां प्रदेश में निवेश करने के लिए आतुर हैं। इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में मेडिकल कालेज खोले गए। सड़कों का जाल बिछा है। 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहेगी। अध्यक्षता संजय सिंह व संचालन अजय मिश्र ने किया। जिला संयोजक अजय दुबे ने आभार जताया। इस मौके पर नीरज शाही, दुर्गेश नंदिनी, अजय शाही, रजनीश उपाध्याय, नित्यानंद पाण्डेय, दीपक मिश्रा शाका, नरेंद्र मिश्र ने संबोधित किया। सम्मेलन में अंगद तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, रामधनी गौड़, प्रमोद मिश्र, राजेश मिश्र, अभयानंद तिवारी, रामजोखन निषाद, दीनबंधु सिंह, अशोक तिवारी, संजय वर्मा, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, कुश भगत, सचिन सिंह, अमित जायसवाल, डा.अमरेश त्रिपाठी, रजनीश उपाध्याय, काशी पति शुक्ला, राजेश मिश्र, डा.दर्शना श्रीवास्तव, हरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी