साढ़े चार साल में अपराध पर अंकुश, विकास को रफ्तार: श्रीराम

प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वालों से हुई वसूली भ्रष्टाचार पर लगा लगाम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:43 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:43 AM (IST)
साढ़े चार साल में अपराध पर अंकुश, विकास को रफ्तार: श्रीराम
साढ़े चार साल में अपराध पर अंकुश, विकास को रफ्तार: श्रीराम

जागरण संवाददाता, देवरिया : उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में उद्यान राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी श्रीराम चौहान ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगा है, आंदोलन के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वालों से वसूली की गई तो भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया गया।

प्रभारी मंत्री पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कर रही है। समाज के सभी वर्ग के उत्थान, विकास एवं उनके आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। देश में कई योजनाओं को लेकर राज्य प्रथम स्थान हासिल किया है। देश में दूसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था के प्रति व्यक्ति आय दोगुनी, इज आफ डूईंग विजनेस रैकिग में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेरोजगारी लगातार घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवा व खिलाड़ियों को लगातार मनोबल बढ़ाने के लिए काम कर रही है। हर घर बिजली के तहत सौभाग्य योजना से एक करोड़ 41 लाख घरों को निश्शुल्क कनेक्शन, विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि की गई है। किसानों व गरीबों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर 10 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया गया है। 58758 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, महिलाओं व बालिकाओं के लिए 4500 पिक शौचालय बनवाए गए हैं। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सात हवाई पट्टी का विकास, 342 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया। 297 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 42 लाख से अधिक आवासों का निर्माण, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 108495 आवासों का निर्माण, मुसहर वर्ग, कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों को 50602 आवास निर्मित कराया गया। एक जिला एक मेडिकल कालेज के तहत 59 मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जा रहा है।

कहा कि देवरिया जनपद में 551.17 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण 227.10 करोड़ की लागत से कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 25796 आवासों के सापेक्ष 16574 आवास पूर्ण कर लिए गए है। 28 अस्थायी गोआश्रय केंद्र, 02 वृहद गोसंरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 2292 गोवंश संरक्षित किए गए है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 74500, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 4550 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।

इस दौरान सांसद सलेमपुर रविद्र कुशवाहा, सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज सुरेश तिवारी, रामपुर कारखाना कमलेश शुक्ला, सलेमपुर काली प्रसाद, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, एसपी डा.श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी