खतरे के निशान पर पहुंची सरयू, भदिला प्रथम गांव घिरा

कटइलवा गांव के पश्चिम सरयू नदी कर रही कटान 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM (IST)
खतरे के निशान पर पहुंची सरयू, भदिला प्रथम गांव घिरा
खतरे के निशान पर पहुंची सरयू, भदिला प्रथम गांव घिरा

जागरण संवाददाता, बरहज, देवरिया : सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू लाल निशान पर पहुंच गई है। जिस गति से जलस्तर में वृद्धि जारी है, देररात खतरे के निशान को पार कर सकती है। भदिला प्रथम गांव घिर गया है। लोगों का नाव के सहारे आवागमन हो रहा है। ग्राम कटइलवा में पश्चिम तरफ नदी कटान कर रही है। सरयू के लाल निशान पर पहुंचने पर लेकर तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत है।

शनिवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। शुक्रवार को सरयू नदी 66.05 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि मापी गई है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी में लोग नाव से नदी पार कर रहे हैं। गोरखपुर जनपद की गोद में बसा बरहज तहसील का भदिला प्रथम गांव बाढ़ की पानी से चारों तरफ से घिर गया है।

गांव के अनिल पासवान, रणजीत यादव, दिनेश यादव, शिवचंद यादव ने बताया कि गांव पानी से घिर गया है। प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए नाव का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि सरयू, राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन बाढ़ से निपटने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। हम जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। भदिला प्रथम में दो नाव उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने किया भदिला प्रथम गांव का निरीक्षण बरहज: क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शनिवार को तहसील सभागार में बाढ़ की तैयारियों के संबंध में राजस्व, विकास, बाढ़ खंड, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की गई।

उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मी मुस्तैद रहे। नदी जलस्तर पर नजर रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। अधिकारियों ने बैठक के बाद बरहज थाना घाट, भदिला प्रथम गांव पहुंच निरीक्षण किया। भदिला प्रथम में लोगों के आवागमन के लिए दो नाव लगाई गई है। बरहज थानाघाट पर चार मीटर दूरी पर रस्सी और पानी गहरा होने का संकेतक लगाने का एसडीएम ने निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी देव आनंद ,तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शशि पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी