कूड़ा लेकर पहुंचे नपा के तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पीटा

सरौरा में खाली पड़े प्लाट पर कूड़ा गिराने गए थे कर्मचारी घायल कर्मचारियों का जिला अस्पताल में कराया गया इलाज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 06:33 AM (IST)
कूड़ा लेकर पहुंचे नपा के तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पीटा
कूड़ा लेकर पहुंचे नपा के तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पीटा

जागरण संवाददाता, देवरिया : नगर पालिका का कूड़ा-कचरा गिराने सदर कोतवाली के सरौरा गए तीन कर्मचारियों की ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह पिटाई कर कचरा गिराने से रोक दिया। घायल कर्मचारियों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। ईओ समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच कर्मचारियों का हाल जाने और आरोपितों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर इस घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका परिषद देवरिया में अनिल जायसवाल, प्रमोद मल्ल व हरेंद्र राजभर आउटसोर्सिंग से चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह कूड़ा वाली गाड़ी चलाते हैं। सुबह तीनों कर्मचारी एक-एक कूड़ा गाड़ी लेकर सरौरा गांव पहुंचे और वहां पड़े खाली प्लाट में कचरा गिराने लगे। इस बीच गांव के 10 लोग पहुंचे कूड़ा-कचरा गिराने से मना करने लगे। कर्मचारी अभी कुछ तर्क देते उसके पहले ही वह लोग तीनों कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। जिसमें अनिल गिर गए। अन्य कर्मचारी भी पहुंचे और बीच बचाव कर घायल तीनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

उधर घटना के बाद नगर पालिका में वाहन चलाने वाले कर्मचारी आक्रोशित हो गए और कूड़ा वाली गाड़ी लाकर मेडिकल कालेज रोड पर खड़ा कर दिए। कार्रवाई होने के बाद ही कूड़ा गिराने की बात कहने लगे। ईओ अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों की बातें सुनने के साथ ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन मलिक ने कहा कि सूचना मिली है। जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर पालिका ने संबंधित भूमि पर कचरा गिराने के लिए लिया है एनओसी नगर पालिका प्रशासन ने कचरा डंपिग व उसके निस्तारण के लिए भूमि तो उसरा में खरीद ली है। लेकिन वहां कचरा की डंपिग तभी हो सकती है, जब उसके निस्तारण के लिए वहां संसाधन लगा दिया जाए। अभी वहां कोई संसाधन नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन ने सरौरा में एक व्यक्ति के खाली प्लाट को लिया है। उससे कचरा-कूड़ा गिराने के लिए एनओसी भी ली है। बावजूद इसके ग्रामीण वहां कूड़ा-कचरा गिराने से रोक रहे हैं। कूड़ा-कचरा गिराने के लिए कर्मचारी गए थे। गांव के कुछ लोगों ने दु‌र्व्यवहार कर पिटाई किया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कूड़ा-कचरा गिराने के लिए संबंधित व्यक्ति से एनओसी भी ली गई है। आसपास कोई आवासीय स्थल भी नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। कचरा वहीं गिराया जाएगा। रोहित सिंह

अधिशासी अधिकारी

नगर पालिका, देवरिया

chat bot
आपका साथी