लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल, टिकट के लिए मारामारी

सदर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए भोर में लग रही लाइन लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए बमुश्किल बन पा रहा एक से दो तत्काल टिकट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल, टिकट के लिए मारामारी
लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल, टिकट के लिए मारामारी

जागरण संवाददाता, देवरिया: कोरोना संक्रमण की लहर कमजोर हो गई है। दूसरी लहर में घर आए लोग अब काम-धंधा के लिए बाहर जाने लगे हैं। एक साथ लोगों के बाहर निकलने के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में लोगों को तत्काल टिकट के लिए मारामारी मची है। 50 से अधिक लोग टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन एक से दो टिकट ही बन रहा है। ऐसे में अधिकतर लोगों को बाहर लौटना पड़ रहा है।

शहर के राम गुलाम टोला से आए मनोज कुमार ने बताया कि उनको मुंबई जाना है। चार दिनों से काउंटर पर कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार कर रहे हैं। नंबर आने से पहले ही तत्काल टिकट फुल हो जा रहा है। करौंदी के मनोज कुमार, सिरसिया के नन्हें ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन टिकट नहीं मिला। मुंबई, दिल्ली, गुजरात के लिए सर्वाधिक दिक्कत

मुंबई, दिल्ली, गुजरात जाने वाले यात्रियों को सर्वाधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में सीटें एक माह आगे तक फुल हैं। लोग भोर में ही काउंटर पर पहुंच कर तत्काल टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है।

-

ई-टिकट धंधेबाजों से खरीद रहे टिकट

रेल टिकट को लेकर मारामारी हो रही है। कई दिनों तक लाइन लगाने के बाद भी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग टिकट के लिए धंधेबाजों से सहयोग ले रहे हैं। एक टिकट पर पांच सौ से एक हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं। यह भी जानिए

-सदर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक दिन ढाई से पौने तीन लाख रुपये का आरक्षित टिकट बन रहा है। -हर दिन 350 से 365 तक टिकट बन रहा है और 500 यात्री यहां से यात्रा कर रहे हैं। -सदर रेलवे स्टेशन पर एक से दो तत्काल टिकट बन पा रहा है। -80 से 85 प्रत्येक दिन जनरल टिकट की बिक्री हो रही है।

-- पहले की अपेक्षा बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। तत्काल टिकट के लिए भोर में ही लाइन यात्रियों की लग जा रही है। तत्काल टिकट बन भी रहे हैं। आइ अंसारी

स्टेशन अधीक्षक

chat bot
आपका साथी