साढ़े चार साल में स्थापित किया विकास कार्यों का कीर्तिमान : जय प्रकाश

क्षेत्र में तीन अरब 13 करोड़ 83 लाख 60 हजार रुपये की लागत से हुए विकास कार्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:05 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:05 AM (IST)
साढ़े चार साल में स्थापित किया विकास कार्यों का कीर्तिमान : जय प्रकाश
साढ़े चार साल में स्थापित किया विकास कार्यों का कीर्तिमान : जय प्रकाश

जागरण संवाददाता,रुद्रपुर : पशुधन व मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन अरब 13 करोड़ 83 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकास कार्यों को अंजाम दिया गया।

राज्यमंत्री निषाद ब्लाक सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैंने चारे साढ़े साल के कार्यकाल में विकास की गंगा को बहाया है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में चहुंओर विकास हुआ है। सूबे में भयमुक्त वातावरण में लोग सांस ले रहे हैं। अपराधी जेल में हैं। सरकारी नौकरियों में युवाओं को बिना किसी भेदभाव के अवसर दिए गए।

कहा कि क्षेत्र की बाढ़ की समस्याओं से निजात के लिए अबतक 100 करोड़ की परियोजनाओं पर काम हुआ है। इस वर्ष नदियों का जलस्तर उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बावजूद लोग महफूज रहे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बंधों को बनाया गया। इससे दोआबा के लोग सुरक्षित हो गए। सेहूढ़ा में 11.42 लाख की लागत से आइटीआइ कालेज का शिलान्यास कराकर तकनीकी शिक्षा स्थानीय स्तर पर युवकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का काम कराया है। राजकीय इंटर कालेज नगवां 6.64 करोड़, कृषि कल्याण केंद्र भभौली का निर्माण 80 लाख, साधन सहकारी गोदाम माहीगंज और धर्मपुर का 80 लाख, सेमरौना अग्निशमन केंद्र 3.45 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा पर्यटन के दृष्टिकोण से तरैनी देवी और परमसुंदरी देवी स्थल के विकास के लिए 2.49 करोड़ की लागत से कराया गया है। 160 सड़कों का नवीनीकरण और पुनर्निर्माण कराया गया है। त्वरित विकास निधि से 23 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराया गया है। पशु अस्पताल रुद्रपुर, पकड़ी, उसरा, भालीचौर रामलक्षन का 80 लाख की लागत से कराया गया है।

chat bot
आपका साथी