चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान कराना होगी प्राथमिकता: डा.अभय

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का जगह-जगह स्वागत स्वास्थ्य व्यवस्था में कमियों को दूर कराया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:48 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:48 AM (IST)
चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान कराना होगी प्राथमिकता: डा.अभय
चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान कराना होगी प्राथमिकता: डा.अभय

जागरण संवाददाता, देवरिया: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.अभय मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश भर के चिकित्सकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार से वार्ता के बाद उनकी समस्याओं का समाधान कराया प्राथमिकता होगी। वह सुभाष चौक पर स्वागत समारोह के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश के साथ जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कराना और गुणवत्ता लाना है। स्वास्थ्य व्यवस्था में कमियों को दूर कराया जाएगा। जिससे आमजन को लाभ मिल सके। प्रदेश भर के सभी पैथी के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़कर उनका उपयोग सेवा कार्य में लिया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में सहयोग लिया जाएगा। 29 अगस्त को नोयडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय चिकित्सकों की बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। न्यू कालोनी में स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जाकर पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष राजन यादव, रामदास मिश्र, बैजनाथ सोनी, डा.हेमंत मिश्र, पवन मिश्र, राजन सोनकर, अजीत तिवारी, सत्येंद्र मिश्र, रविद्र पासवान आदि मौजूद रहे। गौरीबाजार संवाददाता के अनुसार, गौरीबाजार के खरोह, रामपुर चौराहा, लंगड़ी व सिरजम चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल , नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय सैनी, मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रदीप मद्धेशिया, रामजी वर्मा, नागेंद्र सिंह, महेंद्र राय, डिपल सिंह, प्रिस पांडेय , दिनेश पांडेय, आशुतोष राय, शैलेश निषाद, राहुल शर्मा, गोलू यादव प्रधान, राजू चौहान पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत देवरिया: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा.अभय मणि त्रिपाठी का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, अरविद पांडेय, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, भुजौली कालोनी में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के नवनियुक्त क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश मिश्र का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, अंबिकेश पांडेय, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल बंटी, अनिल गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, गोविद मणि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी