आज हर ब्लाकों में होगा किसान कल्याण मेला का आयोजन

हर ब्लाक के लिए नोडल अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी विभिन्न विभागों के लगाए जाएंगे स्टाल दी जाएगी जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:02 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:02 AM (IST)
आज हर ब्लाकों में होगा किसान कल्याण मेला का आयोजन
आज हर ब्लाकों में होगा किसान कल्याण मेला का आयोजन

जागरण संवाददाता, देवरिया: पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को जनपद के सभी ब्लाकों में एक दिवसीय किसान कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। हर ब्लाक के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और अधिक से अधिक किसानों को मेला में पहुंचने की अपील की गई है। स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूह की तरफ से उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों का भी स्टाल लगाया जाएगा। विकास खंड सदर का सलेमपुर-देवरिया रोड स्थित एक उत्सव स्थल में मेला लगाया जाएगा। यहां सहायक विकास अधिकारी कृषि सुधीर सिंह नोडल बनाए गए हैं। बैतालपुर में सहायक विकास अधिकारी कृषि नागेंद्र राय, गौरीबाजार में सहायक विकास अधिकारी कृषि मेवालाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तरकुलवा में सहायक विकास अधिकारी हरिकेश सिंह, पथरदेवा में सहायक विकास अधिकारी रामविलास, देसही देवरिया में सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के अशोक इंटर कालेज में लगने वाले मेला के लिए सहायक विकास अधिकारी नीलेश पांडेय, रुद्रपुर विकास खंड के लिए सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बरहज के लिए सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार, भागलपुर के लिए सहायक विकास अधिकारी कृष्णमोहन, सलेमपुर तहसील परिसर में लगने वाले मेला के लिए सहायक विकास अधिकारी कृषि सत्य नारायण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। भटनी में सहायक विकास अधिकारी रामसूचित, भलुअनी ब्लाक परिसर में सहायक विकास अधिकारी कृष्ण मोहन प्रसाद, भाटपाररानी में सहायक विकास अधिकारी कृषि रामदुलारे, लार विकास खंड परिसर के लिए सहायक विकास अधिकारी कृषि मृत्युंजय, बनकटा के ललिता कालेज आफ एजुकेशन अहिरौली बघेल में लगने वाले मेला के लिए सहायक विकास अधिकारी मनीष पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी