सपा से जुड़ रहे सर्व समाज के लोग : नरेश उत्तम

निषाद जनक्रांति रथ यात्रा को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना जिले के सातों विधानसभाओं में भ्रमण कर निषाद समाज को जोड़ेगी सपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:37 PM (IST)
सपा से जुड़ रहे सर्व समाज के लोग : नरेश उत्तम
सपा से जुड़ रहे सर्व समाज के लोग : नरेश उत्तम

जागरण संवाददाता, देवरिया: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को सुभाष चौक से निषाद जनक्रांति रथयात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि यह रथयात्रा निषाद समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी। आज सर्व समाज के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता आशा भरी नजरों से सपा की तरफ देख रही है।

कहा कि यह रथयात्रा पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताएगी। जिले के साथ विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। एमएलसी सन्नी यादव ने कहा कि सपा को छोड़कर प्रदेश का कोई भी दल भला नहीं कर सकता। नौजवानों की ताकत सपा के साथ है। इसी से प्रदेश में बदलाव आएगा। उन्होंने रथयात्रा के संयोजक व सपा नेताओं का हौसला बढ़ाया।

यहां पूर्व विधायक गजाला लारी, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, विजय रावत, पीडी तिवारी, मनोज यादव, चंद्रिका निषाद, छोटेलाल, जे चौहान, दीनानाथ, रामाश्रय राजभर आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सपा नेताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत जागरण संवाददाता, गौरीबाजार: देवरिया से गोरखपुर जाते समय सपा प्रदेश अध्यक्ष का गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर सपाईयों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आमजन मौजूदा प्रदेश सरकार की विदाई में लग गयी हैं। पूर्व सांसद कनकलता सिंह, रमाशंकर विद्यार्थी, अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह, नपं अध्यक्ष निलेश जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, तेजप्रताप जायसवाल, रामाश्रय पहलवान, जेपी जायसवाल, राम नगेन्द्र यादव, समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया। बैतालपुर में विजय प्रताप यादव, सिरजम चौराहे पर विजय प्रताप उर्फ डब्लू मणि ने स्वागत किया ।

chat bot
आपका साथी