पौने दो साल के लंबे इंतजार के बाद गठित हुई बाल कल्याण समिति

सावित्री राय अध्यक्ष वीरेंद्र सुभाष मंत्री व विवेकानंद मिश्र सदस्य बनाए गए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM (IST)
पौने दो साल के लंबे इंतजार के बाद गठित हुई बाल कल्याण समिति
पौने दो साल के लंबे इंतजार के बाद गठित हुई बाल कल्याण समिति

जागरण संवाददाता, देवरिया : जिले में पौने दो साल के लंबे इंतजार के बाद बाल कल्याण समिति का गठन हो सका है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के विशेष सचिव डा.अशोक चंद्र ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य नामित किए गए हैं। बरहज के नार्मल कालोनी नंदना वार्ड की रहने वाली सावित्री राय को अध्यक्ष, शहर के ट्यूबवेल कालोनी के रहने वाले वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, भटनी के सिसई गांव के रहने वाले सुभाष चंद्र पांडेय, जद्दू परसिया के मंत्री सिंह व शहर के भटवलिया पूर्वी नाथ नगर के विवेकानंद मिश्र को सदस्य नामित किए गए हैं। अब इसको लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया।

--

बाल गृह बालिका कांड के बाद शासन ने किया था बर्खास्त

देवरिया के चर्चित बाल गृह बालिका कांड में लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आने के बाद शासन ने नौ अगस्त 2018 को बाल कल्याण समिति को बर्खास्त कर दिया। बाल गृह बालिका कांड के बाद शासन ने बाल कल्याण समिति देवरिया की भूमिका को संदिग्ध पाया था।

--

बाल कल्याण समिति महराजगंज संभाल रही थी कार्यभार

अगस्त 2018 में बाल कल्याण समिति महराजगंज को कार्यभार सौंपा गया था। नए बाल कल्याण समिति के चयन होने या अग्रिम आदेशों तक बाल कल्याण समिति महराजगंज को कार्य संपादित करने का आदेश दिया गया था। बाल कल्याण समिति महराजगंज अभी तक कार्य देख रही थी। अब नई समिति कार्यभार देखेगी। -शासन ने लंबे समय बाद बाल कल्याण समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है।

प्रभात कुमार

जिला प्रोबेशन अधिकारी

chat bot
आपका साथी