प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के विरोध में बीमा कर्मियों का प्रदर्शन और नारेबाजी Gorakhpur News

बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बनाकर 74 फीसद करने का निर्णय तत्काल वापस लेने के साथ ही एलआइसी कर्मचारियों का एक अगस्त 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण तत्काल लागू करने की भी मांग की गई।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:51 PM (IST)
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के विरोध में बीमा कर्मियों का प्रदर्शन और नारेबाजी Gorakhpur News
एलआइसी अधिकारियों और कर्मचारियों के संबंध में एलआइसी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। आइपीओ लाने व बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने संबंध सरकार के प्रस्ताव के विरोध एलआइसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से इन दोनों प्रस्ताव को वापस लेने समेत विभिन्न मांग की।

नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस ऑफिसर्स एवं नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस वर्कर्स के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से मांग की कि एलआइसी के आइपीओ की प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए, क्योंकि यह जन सामान्य की बचत की राशि से तैयार एक समृद्ध वित्तीय संस्थान को निजी हाथों में देने की योजना है। वहीं बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बनाकर 74 फीसद करने का निर्णय तत्काल वापस लेने के साथ ही एलआइसी कर्मचारियों का एक अगस्त 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण तत्काल लागू करने की भी मांग की गई। सभा को अभिमन्यु मिश्र एवं हिमांशु कुमार ने संबोधित किया। प्रदर्शन में अधिकारी संगठन के देवाशीष चक्रवर्ती, केके पाठक, पी. ङ्क्षसह, केएन ङ्क्षसह, अनीता श्रीवास्तवा, माधवी तिवारी एवं वर्कर्स यूनियन के सुधीर कुमार वर्मा, राम उदय ङ्क्षसह, भास्कर शुक्ला, शिवाजी, मुधी मिश्रा आदि शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में इंदिरा तिराहे से पदयात्रा निकाली। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। जिला प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रही है। भाजपा सरकार में किसान दुखी हैं। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान जितेंद्र पांडेय,तौकीर आलम,अमरजीत यादव, हजारीलाल जायसवाल, राजेश यादव, साहिल विक्रम तिवारी, संजय चौबे, सोनिया शुक्ला, अमित कन्नौजिया, मनीष कुमार,डा. पीएन भट्ट, ओसामा खान, शाहिद खान, अंशुमान, मोहम्मद अशरफ आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी