पेड़ से लटका मिला युवक शव, हत्या की आशंका

खेसरहा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पश्चिम नहर के उत्तरी छोर पर स्थित पेड़ से 21 वर्षीय युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला है। शव का पैर जमीन से पूरी तरह सटा होने के कारण लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:30 AM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवक शव, हत्या की आशंका
पेड़ से लटका मिला युवक शव, हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पश्चिम नहर के उत्तरी छोर पर स्थित पेड़ से 21 वर्षीय युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला है। शव का पैर जमीन से पूरी तरह सटा होने के कारण लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक का नाम सुनील पुत्र तीजू है। वह थाना क्षेत्र के गांव गैड़ाखोर के टोला पुरौवापार का निवासी है।

युवक की माता रामवती ने बताया कि पूर्व की भांति शनिवार को रात आठ बजे खाना खाने के बाद सुनील मोबाइल लेकर ऊपर छत पर चला गया था। रात 11 बजे छत से नीचे आकर बरामदे में सो गया था। रात दो बजे नींद खुली तो सुनील चारपाई पर नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का पैर जमीन से लगा हुआ था, और पैर के नीचे से खून निकला था। मृतक सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाई लखनऊ में मजदूरी करते हैं। पिता की मृत्यु एक वर्ष पहले हो चुकी है। सीओ एएसपी बने अरुण चंद्र ने भी मौके का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रविद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के मां ने अज्ञात व्यक्ति के नाम से हत्या की तहरीर दिया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक की ठोकर से महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थानांतर्गत के ग्राम मुड़िला चंदन राय में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला बाइक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब 60 वर्षीय महिला फूलमती सुबह अपने घर से सड़क के दूसरी तरफ स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थी। उसी समय बिस्कोहर निवासी 20 वर्षीय शौर्य राय बुलेट पर अपनी बहन को बैठाकर परीक्षा दिलाने बस्ती जा रहा था। जैसे ही महिला सड़क के निकट पहुंची, गाड़ी की ठोकर से दूर जा गिरी। बाइक सवार भी बहन के साथ सड़क पर जा गिरा। वृद्ध महिला को गंभीर चोटें आई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। चालक शौर्य को भी इसी अस्पताल में लाया गया। उसकी बहन को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन वह भी दुर्घटना में घायल हुआ था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बीच मृतका के गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे, उनका कहना था कि चालक को बचाने के लिए उन्हें रेफर किया गया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया की मृतका के पति हरिराम भट्ट की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी