कुआनो नदी के पुल की रेलिग पर लटका मिला युवक का शव

धनघटा थानाक्षेत्र के कुआनो नदी के ककरहा घाट के पुल की रेलिग के नीचे फंदे पर लटका हुआ युवक का शव शुक्रवार को शाम के करीब पांच बजे कुछ लोगों ने देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:30 AM (IST)
कुआनो नदी के पुल की रेलिग पर लटका मिला युवक का शव
कुआनो नदी के पुल की रेलिग पर लटका मिला युवक का शव

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के कुआनो नदी के ककरहा घाट पर बने पुल की रेलिग पर शुक्रवार को युवक का शव लटका मिला। यहां से आ-जा रहे कुछ लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक युवक की पहचान हो जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धनघटा थानाक्षेत्र के कुआनो नदी के ककरहा घाट के पुल की रेलिग के नीचे फंदे पर लटका हुआ युवक का शव शुक्रवार को शाम के करीब पांच बजे कुछ लोगों ने देखा। इनके शोर मचाने पर तमाम लोग यहां एकत्र हुए। लोगों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान महुली थानाक्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी उमेश सिंह पुत्र नाहर सिंह के रूप में की। इसकी उम्र 23 वर्षीय बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई प्रमोद सिंह ने बताया कि उनके पिता की मौत आठ वर्ष पूर्व हो गई थी। उनका भाई उमेश पिता की मौत से काफी दुखी था। इसके कुछ माह बाद से वह शराब का सेवन करने लगे थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छठियार कार्यक्रम के दौरान मारपीट, छह घायल

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के बगही में एक व्यक्ति के घर छठियार का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान गांव का एक युवक कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब इसका लोगों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। वह अपने सहयोगियों को साथ लेकर आया और कार्यक्रम में शामिल छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

अपनी तहरीर में शनिचरा देवी ने लिखा है कि उनके बेटे रामसहाय को बेटा पैदा हुआ था। गुरुवार की रात में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाएं और लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं। उसी दौरान छपरा गांव का युवक मौके पर पहुंचकर महिलाओं और लड़कियों से अश्लील हरकत करते हुए रुपया दिखाने लगा। लोगों ने विरोध किया तो नाराज होकर चला गया। बाद में वह अपने साथ 15-20 लोगों को लेकर आया और मारपीट करने लगा। इस घटना में उनके साथ ही रामसहाय, संतोष, ममता, बबीता और जितेंद्र को चोटें आईं।

chat bot
आपका साथी