ससुराल में युवक का पेड़ से लटका मिला शव

शिरीष कुमार रविवार को अपने ससुराल इसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गया था। देर रात भोजन करने के बाद वह ससुराल से लापता हो गया। सोमवार को गांव वालों ने उसका शव गांव के पास स्थित एक पेड़ से लटके हुए देखा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:31 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:31 PM (IST)
ससुराल में युवक का पेड़ से लटका मिला शव
पेड़ से लड़की लाश का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी 34 वर्षीय शिरीष कुमार का शव उसके ससुराल सलाहाबाद में पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंचे ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिरीष कुमार रविवार को अपने ससुराल इसी थाना क्षेत्र के  सलाहाबाद गया था। देर रात भोजन करने के बाद वह ससुराल  से लापता हो गया। सोमवार को गांव वालों ने उसका शव गांव के पास स्थित एक पेड़ से लटके हुए देखा तो इसकी सूचना उसके ससुराल को दी। मौके पर पहुंचे ससुरालियों ने पुलिस को उसके आने से लेकर घटना तक के बारे में पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष आरके गौतम ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन पूर्व घर से निकला था युवक

कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र के गांव भैसहां (खास) निवासी कृष्ण मोहन यादव नामक युवक का शव छोटी गंडक में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गांव नौतन हथियागढ़ कसर टोला के सामने रविवार की देर शाम मिला। पुलिस ने शव को अन्य परिक्षण हेतू देवरिया भेजा है। युवक शनिवार के रात्रि लगभग 7 बजे घर से टी शर्ट व हाफ पैंट पहने निकला और गांव के दक्षिण छोटी गंडक नदी के तरफ गया। देर रात तक वापस नहीं आने पर घर के लोगों ने उसके मोबाईल पर संपर्क किया तो काल रिसीव नहीं हो रहा था। लगभग 11 बजे रात्रि को मोबाईल बंद हो गया। इसके बाद लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर तलाश करने लगे। सुबह तक कुछ पता नहीं चला तो कुशीनगर नगर चौकी पुलिस को सूचना देकर नदी में तलाश करने लगे। शाम को बगल के कुर्मी टोला गांव का एक युवक नदी की तरफ गया तो नदी के किनारे मोबाइल पाया और घर वालों को  सूचित किया। कुछ देर बाद पता चला कि नौतन हथियागढ़ कसरटोला के सामने गंडक के पश्चिम छोर पर एक युवक की लाश फसी पड़ी है। स्वजन पहुंचे तो उसकी शिनाख्त हुई। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर अन्य परिक्षण हेतु भेज दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी