Gorakhpur Weather News: औसत से तीन डिग्री ठंडा रहा दिन, दो डिग्री रात

गोरखपुर में गुरुवार को दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम तेजी के साथ बदल रहा। लोगों की चुनौतियां बढ़ी हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:41 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:41 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: औसत से तीन डिग्री ठंडा रहा दिन, दो डिग्री रात
गोरखपुर में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम तेजी के साथ बदल रहा। लोगों की चुनौतियां बढ़ी हैं। रात व दिन के बीच तापमान का अंतर 11 डिग्री सेल्सियस के करीब है। ऐसे में लोगों को मौसम के साथ संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है। स्थिति यह है कि अधिकांश व्यक्ति बीमार दिख रहे हैं।

रात व दिन के तापमान के बीच में रहा 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर

मौसम विभाग ने के अनुसार अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहने वाली है। दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट आने वाला है। अक्टूबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। जानकारों का मानना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर सात डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लोगों के बीमार होने का खतरा अधिक रहा है। इस समय अधिकांश लोग सर्दी, जुखाम से पीड़ित देखे जा रहे हैं।

इतना रहेगा आज का तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अक्टूबर के औसत तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

ऐसा रहा कल का मौसम

बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच करीब 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। रात में ठंड के चलते लोगों को चद्दर ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। रात में समय अधिकांश घरों में लोग बिना पंखा चलाए सो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि बदल रहे इस मौसम में लोगों को अपने सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। सावधानी अपना कर ही लोग इस समय संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी