Gorakhpur Weather News: रात के करीब पहुंचा दिन का तापमान, दो डिग्री से भी कम रहा अंतर

Gorakhpur Weather News 30 August 2021 गोरखपुर में रविवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। दिन व रात के तापमान के बीच का अंतर दो डिग्री सेल्सियस भी नहीं रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:10 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:10 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: रात के करीब पहुंचा दिन का तापमान, दो डिग्री से भी कम रहा अंतर
गोरखपुर में हल्‍की बार‍िश के कारण लोगों को उमस से राहत म‍िली है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather News 30 August 2021: अगले तीन-चार दिनों तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

आज 30 डिग्री के करीब रह सकता है दिन का अधिकतम तापमान

रविवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। दिन व रात के तापमान के बीच का अंतर दो डिग्री सेल्सियस भी नहीं रहा। दिन का अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो रात का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

दिन अपने औसत की तुलना में करीब पांच डिग्री सेल्सियस ठंडा व रात करीब एक डिग्री सेल्सियस गर्म रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी दो सितंबर तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

मानसून सीजन से भी अधिक हो चुकी है बारिश

इस मानसून सीजन में समाप्त होने में करीब एक माह शेष है। बावजूद इसके जिले में मानसून सीजन में औसत की अपेक्षा छह फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 30 सितंबर के बीच औसत वर्षा 1137.5 मिली मीटर है। लेकिन जिले में अभी करीब 1215 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सिर्फ अगस्त माह में औसत के सापेक्ष करीब 60 फीसद बारिश हो चुकी है। इस बार मई माह में ही औसत के सापेक्ष करीब आठ गुना बारिश हो गई थी। बीते मई माह में जिले में 357 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

समय औसत वास्तविक वर्षा फीसद

जून 165 301 62

जुलाई 353.4 452 18

1 अगस्त से 27 अगस्त तक 284.75 458.5 61

वर्षा- मिलीमीटर में।

दो सौ से अधिक गांवों की फसल बर्बाद

बारिश के चलते जिले में दो सौ से अधिक गांवों की फसल पानी में डूबी हुई है। कृषि विभाग ने फसल बीमा कम्पनी को क्षति का सर्वे करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश के चलते नदियां उफनाई हुई हैं। इसके चलते खेतों में पानी लगा हुआ है। धान की फसल बर्बाद हो गई है।

chat bot
आपका साथी