खतनाक अपराधी देवेंद्र को हाई सिक्योरिटी बैरक में डाला गया Gorakhpur News

डीआइजी राजेश मोदक ने बताया कि जेल में बंद बदमाश के हत्या की साजिश रचने की जांच कराई जा रही है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:24 PM (IST)
खतनाक अपराधी देवेंद्र को हाई सिक्योरिटी बैरक में डाला गया Gorakhpur News
खतनाक अपराधी देवेंद्र को हाई सिक्योरिटी बैरक में डाला गया Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश रचने वाले बदमाश देवेंद्र यादव को जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी बैरक में डाल दिया है। उसके साथी आजमगढ़ के रहने वाले प्रिंस जायसवाल का भी बैरक बदला गया है।

फरवरी में हुआ था गिरफ्तार, गोरखपुर जेल से ही दी थी सुपारी

गोरखपुर जेल में बंद कुख्यात बदमाश देवेंद्र यादव कापावली, मैपई, थाना नारखी, फिरोजाबाद का रहने वाला है। 26 फरवरी 2020 को गोरखपुर एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी देवेंद्र को कौवाबाग अंडरपास के पास तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। फिरोजाबाद के रहने वाले प्रापर्टी डीलर की हत्या कर वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गोरखपुर जेल में डाला गया तो वहां पर पहले से बंद आजमगढ़ के बदमाश प्रिंस जायसवाल से देवेंद्र की दोस्ती हो गई। जिसकी मदद से उसने फिरोजाबाद के रहने वाले व्यापारी की हत्या करने की सुपारी दी थी। शनिवार को फिरोजाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग में घटना होने से पहले ही शूटरों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ में सच्चाई मालूम होने पर जेल प्रशासन व गोरखपुर के पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि देवेंद्र यादव को हाई सिक्योरिटी बैरक (तन्हाई) और प्रिंस को मिलेनियम बैरक में रखा गया है।

एसटीएफ औैर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

डीआइजी राजेश मोदक ने बताया कि जेल में बंद बदमाश के हत्या की साजिश रचने की जांच कराई जा रही है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच अपने स्तर से छानबीन कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

रंगदारी का आरोपित बिलासपुर से लाया गया,भेजा जेल

गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके के किसान से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपित बजरंग जागीर को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर से गोरखपुर ले आयी। पूछताछ के बाद उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।  सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि बीते 28 जुलाई को सिकरीगंज के हरपुर हर्रेडाड़ निवासी किसान संतोष कुमार ओझा के मोबाइल फोन पर 08770062581 नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की मांग की गई। जानमाल की धमकी भी दी गई। किसान के सूचना देने पर  केस दर्ज कर धमकी देने वाले को पकडऩे के लिए दो टीम बनाई गईं। सर्विलांस से रंगदारी मांगने वाले की लोकेशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिली। बिलासपुर पुलिस की मदद से राजस्थान के नागौर के पादरी जोदा निवासी बजरंग जागीर को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपित करता था फर्नीचर का काम 

रंगदारी मांगने वाला बजरंग बिलासपुर में प्रदीप झा के मकान में किराए पर कमरा लेकर फर्नीचर का काम करता था। संतोष के अलावा कई लोगों को फोन करके उसने रंगदारी मांगी थी। सीओ के अनुसार एक सिरीज के मोबाइल नंबर लेकर वह फोन कर रहा था। लेकिन अभी तक उसे रकम नहीं मिली थी। रुपये के लिए वह दुबारा फोन नहीं करता था। पुलिस के अनुसार उसने करीब सौ अनजान नंबरों पर फोन किया था। जिसमें एक देवरिया और दो अन्य लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं जो काम के सिलसिले में बिलासपुर में रह चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी