Crime News: दहेज हत्यारोपित पति व सास गिरफ्तार

गीडा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति अमित निवासी बेलवाडाड़ी व सास चांदनी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बस्ती जनपद के कप्तानगंज के फरेंदा सेंगर निवासी गायत्री देवी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:38 PM (IST)
Crime News: दहेज हत्यारोपित पति व सास गिरफ्तार
दहेज हत्यारोपित पति व सास गिरफ्तार। प्रीतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गीडा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति अमित निवासी बेलवाडाड़ी व सास चांदनी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बस्ती जनपद के कप्तानगंज के फरेंदा सेंगर निवासी गायत्री देवी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपितों ने दहेज हत्या के आरोप में उनकी पुत्री आरती देवी की हत्या कर दी थी।

महिला को कागज की गड्डी थमाकर 49 हजार रुपये की ठगी

कैंपियरगंज कस्बे में टप्पेबाजों ने मोदीगंज की पुष्पा जायसवाल को कागज की गड्डी थमाकर 49 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। महिला के पति सुरेन्द्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। सुरेन्द्र के मुताबिक उनकी पत्नी गुरुवार दोपहर बैंक से रुपये निकालने गई थीं। रुपये निकालने के लिए उन्होंने एक युवक से से फार्म भरवाया। वह वहां अपने साथी के साथ मौजूद था। खाते से 49 हजार रुपये निकालने के बाद युवक महिला को लेकर बैंक के बाहर लाया और उन्हें एक कागज की गड्डी थमाकर बताया कि यह डेढ़ लाख रुपये हैं। वह 49 हजार रुपयों उसे दे दे और नोटों की गड्डी रख ले। थोड़ी देर बाद महिला ने देखा तो पता चला कि गड्डी कागज की है।

छेड़खानी का आरोप

चौरीचौरा की महिला ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की है। महिला ने थाने में तहरीर देकर बातया है कि उसकी पुत्री खेत जा रही था। रास्ते में उसे अकेला पाकर युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे मारा पीटा। चौरीचौरा के उपनिरीक्षक मनोज यादव ने बताया पीड़ित ने तहरीर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

छेड़खानी व मारपीट के आरोप में मुकदमा

गोला की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने शांति देवी, उसके पुत्र अभिषेक व अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, बलवा, छेड़खानी के आराेप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह सोमवार को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके गई हुई थीं। वहां शांती देवी ने उन्हें अकारण मारा पीटा। उनकी भाभी बीच बचाव में आईं तो उन्हें भी मारा पीटा। बाद में शांति के पुत्र अभिषेक ने करीब दो दर्जन युवकों को घर पर बुलाकर मारपीट किया। महिला ने आरोपितों को कथित बिच्छू गैंग का सदस्य बताया। उसने आईजीआरएस पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के विरुत्र मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी केके राणा ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

वाहन दुर्घटना में घायल युवक की मौत

बड़हलगंज के जाईपार गांव के पास गुरुवार शाम गोला के हरपुर चीनी मिल गांव निवासी लक्ष्मण नायक वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वह बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं।

हियुवा नेता पर जानलेवा हमला, चार पर केस

हिंदू युवा वाहिनी सरदारनगर के ब्लाक संयोजक रामदुलारे चौधरी ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। ढोलहा रास्ते पर प्रशान्त कुमार ऊर्फ सोनू , राम सागर चौहान, अच्छे लाल निवासी ग्राम विजरहा पिपराइच व शेख रियाजुद्वीन निवासी ग्राम उजरी पट्टी पिपराइच ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनको बेरहमी से मारा पीटा। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। वह बेहोश हो गए। पुलिस आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

पिपराइच के पिपरामुगलान में कुशीनगर के अहिरौली के पकड़ी निवासी बृजेश का शव गुरुवार सुबह करीब 10 बजे फंदे से लटकता मिला। वह अपने गांव के चौराहे पर गाड़ी धुलाई व पंचर की दुकान चलाता था। सुबह करीब सात बजे घर से नाराज होकर निकला था। सुबह जब वह खाना खाने घर नहीं गया तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की तो पिपरामुगलान में एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला। उससे कुछ दूरी पर उसकी बाइक मिली है। पिपराइच पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बकाया मांगने गया तो मनबढ़ ने पीटा

गोला के कोहना निवासी रामबरन का आरोप है कि उसने वर्ष भर पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति को 22 हजार रुपये कर्ज दिया था। वह उससे अपना रुपया वापस मांगने गया तो उसने उसे मारा पीटा और गाली देकर भगा दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी