Corona Vaccination in Gorakhpur: आम जन को झटका दे रहा कोविन पोर्टल, अस्पताल का पता बता रहा गलत

आनलाइन अपना पंजीकरण कराने और बूथ बुक कराने वाले हलकान हैं। उन्हें गलत स्थान व समय की सूचना पोर्टल द्वारा दी जा रही है। जबकि अस्पताल को बुकिंग का कोई मैसेज नहीं मिल रहा है। शाही ग्लोबल हास्पिटल का पता बांसगांव बता रहा है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:15 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:10 PM (IST)
Corona Vaccination in Gorakhpur: आम जन को झटका दे रहा कोविन पोर्टल, अस्पताल का पता बता रहा गलत
टीकाकरण करती डाक्‍टर की फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। कोविन पोर्टल अभी स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को ही रुला रहा था। अब आम जन को भी झटका देना शुरू कर दिया है। तारामंडल क्षेत्र के शाही ग्लोबल हास्पिटल का पता बांसगांव बता रहा है। साथ ही सभी बूथों की बुङ्क्षकग 28 मार्च तक फुल बता रहा है।

कोविन पोर्टल पर टीकाकरण कराने के लिए पंजीकरण कराया जाता है। पहले स्वास्थ्य विभाग सूची मंगाकर डाटा फीड करता था। अब यह पोर्टल आम जन के लिए खोल दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इसपर अपना पंजीकरण करा सकता है। लेकिन आम नागरिकों के सामने दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। इस समस्या को लेकर कुछ लोगों ने शाही ग्लोबल हास्पिटल के निदेशक डा. शिव शंकर शाही से मुलाकात की। उन्हें पोर्टल के स्क्रीन शाट भी दिखाएं।

अस्पताल को नहीं मिल रहा बुकिंग का मैसेज

डा. शाही ने इस मामले की जानकारी सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय को दी है। उन्होंने बताया कि पोर्टल की खामियों से सबसे ज्यादा दिक्कत जागरूक लोगों को हो रही है। आनलाइन अपना पंजीकरण कराने और बूथ बुक कराने वाले हलकान हैं। उन्हें गलत स्थान व समय की सूचना पोर्टल द्वारा दी जा रही है। जबकि अस्पताल को बुकिंग का कोई मैसेज नहीं मिल रहा है।

127 फीसद हुआ आम जन का कोविड टीकाकरण

तीसरे चरण के दूसरे चक्र में आम जन का टीकाकरण 127 फीसद पहुंच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा फीसद है। चार अस्पतालों पर कुल चार सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 507 लोग पहुंचे। सभी को टीका लगा दिया गया। गुरुवार को 30 बूथों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। हर जगह वैक्सीनेटर तैनात कर दिए गए हैं। वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट भेज दी गई है। इस दिन चार फरवरी को वैक्सीन की पहली डोज ले चुके लोगों को दूसरी डोज भी दी जाएगी। तीसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों तथा 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल पोर्टल व आरोग्य सेतु एप पर सुविधा दे दी गई है। बिना पंजीकरण कराए भी लोग यदि बूथों पर पहुंचे तो उनका आधार कार्ड देखकर तत्काल पंजीकरण किया जाएगा और टीका लगा दिया जाएगा। बीमार लोगों को आधार कार्ड के साथ डाक्टर का पर्चा भी लेकर जाना होगा। सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। स्वेच्छा से लोग पहुंचे और टीका लगवाए। किसी की तबीयत खराब होने की सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी