Gorakhpur Gram Panchayat By-election: आज होगी मतगणना, दोपहर तक आएगा परिणाम

Gorakhpur Gram Panchayat By-election गोरखपुर में पंचायत उप चुनाव की मतगणना सोमवार से शुरू होगी। परिणाम दोपहर तक आएगा। परिणाम आने के बाद जल्द ही 433 ग्राम पंचायतों का गठन भी हो सकेगा। इसमें से छह ग्राम पंचायतें प्रधानों के निर्वाचन के साथ गठित होंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:05 AM (IST)
Gorakhpur Gram Panchayat By-election: आज होगी मतगणना, दोपहर तक आएगा परिणाम
गोरखपुर में पंचायत उप चुनाव की मतगणना सोमवार को होगी। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की मतगणना सोमवार को सुबह आठ बजे से 18 ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। कुल 33964 वोटों की गिनती होनी है। संभावना जताई जा रही है कि अधिकतम छह घंटों में यानी दोपहर बाद दो बजे तक सभी पदों के परिणाम घोषित हो जाएंगे और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। छह ग्राम प्रधान, छह क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 191 पदों के लिए गिनती होनी है। सरदारनगर एवं भरोहिया ब्लाक में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के कारण वहां मतदान की नौबत नहीं आयी थी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। किसी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।

18 ब्लाक मुख्यालयों पर की गई है मतगणना की व्यवस्था

शनिवार को संपन्न उपचुनाव के मतदान में 62643 मतदाताओं में से 33964 ने ही वोट डाला था। सोमवार को सुबह आठ बजे रिटर्निंग आफिसर, प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों के सामने स्ट्रांग रूम का ताला खोलकर मतपेटिका बाहर निकालेंगे और फिर गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जल्द होगा 433 ग्राम पंचायतों को गठन

मतगणना के बाद जल्द ही 433 ग्राम पंचायतों का गठन भी हो सकेगा। इसमें से छह ग्राम पंचायतें प्रधानों के निर्वाचन के साथ गठित होंगी जबकि 427 का गठन ग्राम पंचायत सदस्यों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण अधूरा रह गया था। 4496 ग्राम पंचायत के रिक्त पदों में से अधिकतर पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 100 से अधिक पदों पर उपचुनाव में भी कोई प्रत्याशी नहीं मिला। 191 पदों पर मतदान की नौबत आई। इस बार उपचुनाव में एक प्रधान पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सरदारनगर ब्लाक के बरईपार ग्राम पंचायत से सामान्य निर्वाचन में निर्वाचित प्रधान की पुत्री ने अकेले नामांकन किया था।

ब्लाकवार हुआ मतदान

ब्लाक मतदान फीसद वोट

भटहट 57.64 2676

उरुवां 42.25 3144

ब्रम्हपुर 62.5 1305

जंगल कौड़िया 54.51 3254

पिपराइच 66.76 2163

गगहा 52.05 2777

पाली 56.31 651

कैंपियरगंज 69.82 458

चरगांवा 55.05 387

गोला 59.64 891

बड़हलगंज 55.44 2613

खोराबार 56.98 1335

बेलघाट 51.79 1719

सहजनवां 65.42 1069

पिपरौली 60.34 4056

खजनी 44.56 2481

बांसगांव 52.10 2552

कौड़ीराम 60.14 433

कुल 54.22 33964

chat bot
आपका साथी