Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021: री-काउंटिंग के बाद भी नहीं निकला नतीजा, समर्थक धरने पर बैठे

Gorakhpur Gram Panchayat Chunav Result गोरखपुर में अधिकांश ब्लाकों में मतगणना की रफ्तार काफी धीमी रही। धीमी मतगणना के कारण यहां सोमवार सुबह से तीसरे चरण की मतगणना भी होगी। इस बीच पीपीगंज के भरोहिया मे प्रधान पद का परिणाम री-काउंटिंग के बाद भी घोषित नहीं हो सका।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:01 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:03 AM (IST)
Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021: री-काउंटिंग के बाद भी नहीं निकला नतीजा, समर्थक धरने पर बैठे
गोरखपुर में रविवार देर रात तक मतगणना जारी रहा। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। Gorakhpur Gram Panchayat Result 2021: गोरखपुर के पीपीगंज विकास खंड भरोहिया के ग्राम सभा भरोहिया मे प्रधान पद का परिणाम री-काउंटिंग के बाद भी घोषित नहीं हो सका। प्रत्याशी सतीश कुमार तुरहा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोपी बाबा से दो मतो से पराजित कर दिया। अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी गई, लेकिन जीत का अंतर सिर्फ दो मतों से होने के कारण इसकी दुबारा काउंटिंग कराई गई। सतीश दूसरी बार भी दो मतों से आगे रहे। जबकि प्रत्याशी गोपी बाबा इसकी तीसरी बार गणना कराना चाह रहे थे, इसके चलते सतीश को प्रमाण पत्र नहीं जारी हो सका। इससे नाराज होकर सतीश के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए।पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने मांग किया था कि री-काउंटिंग कराई जाए। एआरओ ने सुबह रीकाउंटिंग की बात कही है। धरने पर बैठे लोगों को हटा दिया गया है।

मतपत्र पर अंगूठे के निशान को पहले बताया वैलिड, बाद इनवैलिड दिया करार

खजनी के गणेश पाण्डेय इंटर कालेज में मतगणना के दौरान रिटर्निंग आफिसर आरके सिंह से प्रत्याशियों ने मनमानी का आरोप लगाया। प्रत्याशियों का आरोप है कि उन्होंने मतपत्र पर पहले अंगूठे लगे निशान को वैध बताया, बाद में उसे अवैध करार दे दिया।

जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सूर्यलाल सहित कई प्रत्याशियों ने आरओ आरके सिंह से आपत्ति जताई कि वह मतपत्र पर अंगूठे के निशान को इनवैलिड कैसे करार दे रहे हैं, जबकि दोपहर में उन्होंने ही कहा था कि मतपत्र पर अंगूठे का निशान भी वैध होंगे। लेकिन शाम होते ही अंगूठे के निशान को अवैध करार देने लगे। इससे लेकर प्रत्याशी व आरओ के बीच झड़प की स्थिति बनी रही। बाद में किसी तरह से प्रत्याशियों को शांत किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी मृत्युंजय राय आदि मौजूद रहे।

तीसरे शिफ्ट में भी होगी मतगणना, आज दोपहर बाद तक आएंगे सभी परिणाम

गोरखपुर में मतगणना की सुस्त रफ्तार को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि मतगणना तीसरे शिफ्ट में भी जारी रह सकती है। कई ब्लाकों में कर्मचारियों की कमी के कारण मतगणना का कार्य तेजी नहीं पकड़ सका था। शाम को जिलाधिकारी ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि सुबह आठ बजे से तीसरी शिफ्ट में भी कर्मचारियों को आना पड़ेगा।

मतदान कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने से पैदा हुई समस्‍या 

खोराबार ब्लाक में 112 मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उनमें से 37 लोग अनुपस्थित हो गए। 10 कर्मी रिजर्व में लगाए गए थे। देर शाम तक रिजर्व कर्मियों को बुलाने की कोशिश होती रही। उनमें से भी कुछ नहीं आए। जिसके बाद ब्लाक से सफाई कर्मियों एवं चतुर्थ श्रेणी के अन्य कर्मियों को बुलाकर मतगणना कराई गई। कुछ अन्य ब्लाकों पर भी यही स्थिति थी। भटहट में दो कर्मचारी पाजिटिव पाए गए, जिन्हें ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया। रात में मतगणना स्थलों के निरीक्षण के दौरान कौड़ीराम पहुंचे जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि तीसरे शिफ्ट में भी मतगणना चल सकती है। प्रथम शिफ्ट के कर्मचारियों द्वारा मानदेय के लिए हंगामा करने पर उन्होंने कहा कि सभी को सुबह मानदेय मिलेगा। प्रथम शिफ्ट के सभी कर्मियों को सुबह आठ बजे से आना होगा, भले ही उन्हें मानदेय मिल चुका है। समाचार लिखे जाने तक जिला पंचायत के किसी भी वार्ड का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था।

देवरिया में मत पत्र पर अंगूठा लगने को लेकर मतगणना टेबल पर मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठियां

देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित मतगणना केंद्र पर ग्राम प्रधान पद के दो समर्थकों के आपस में मारपीट करने के चलते पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इसके चलते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और आधे घंटे तक मतगणना कार्य भी प्रभावित रहा। तरकुलवा के टेबल संख्या 24 पर कैथवलिया ग्राम सभा की मतगणना हो रही थी, एक मत पत्र पर मुहर के साथ ही अंगूठा भी लग गया था, जिसको लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते समर्थक आपस में ही मारपीट करने लगे। इसके चलते वहां माहौल बिगड़ गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। पुलिस के लाठी भांजने के चलते आधे घंटे तक मतगणना भी प्रभावित रहा।

मतगणना ड्यूटी में आए शिक्षक की भी पुलिस ने की पिटाई, टूटा पैर

पथरदेवा मतगणना केंद्र पर गणना ड्यूटी में आए सहायक अध्यापक की ही पुलिस ने पिटाई कर दी, जिससे शिक्षक का पैर ही टूट गया। इलाज के लिए शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर इंस्पेक्टर तरकुलवा पर कार्रवाई की मांग की गई है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है। बनकटा विकास खंड के ग्राम ब्रह्मपाली स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आशीष कुमार यादव सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनकी पथरदेवा में मतगणना ड्यूटी लगी थी। दोपहर को वह अपने बाइक से भोजन व पानी लाने के लिए निकले। इस बीच पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनके पैर टूट गया। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज कराया गया। उधर लार में भी पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के आपस में भिड़ने के चलते लाठी भांजी।

1700 में से करीब 250 पदों पर पूरी हो सकी थी गिनती

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी कई ब्लाकों में अच्छी-खासी लड़ाई देखने को मिली थी। जिले में सुबह कई ब्लाकों पर देर से मतगणना शुरू हुई। अधिकतर ब्लाकों में ग्राम प्रधान पदों पर मतों की गणना में तेजी दिखी लेकिन बीडीसी सदस्य पद की गणना की रफ्तार सुस्त रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर ही ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ते हैं। लगभग सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पर, परिणाम का इंतजार कर रहे कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जो ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार हो सकते हैं। इनमें कई नाम वरिष्ठ नेताओं के परिवार से जुड़े हैं। पिपरौली, पाली आदि ब्लाकों में इस तरह के कई चर्चित नाम हैं। 

धीमी रफ्तार से चल रही मतगणना

उधर, गोरखपुर कई ब्लाकों में काफी धीमी रफ्तार रही। देर शाम तक जाने तक जिले में जहां करीब 350 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों का परिणाम आ चुका था, वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए 1700 में से करीब 250 पदों का परिणाम ही आ सका था। अलग-अलग वार्डों की गिनती होने के कारण बीडीसी के परिणाम आने में देर हो रही थी।

कई सीटों पर कांटे की टक्‍कर 

बीडीसी सदस्यों के जितने वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं, उनमें मार्जिन भी अच्छी-खासी रही है। ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार प्रत्याशियों की स्थिति शुरूआती मतगणना में अच्छी थी। ग्राम प्रधान पद के परिणाम घोषित करने में सबसे आगे उरुवा ब्लाक रहा। यहां कई गांवों में कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। खोराबार में मतगणना की रफ्तार सबसे सुस्त रही।

जिला पंचायत सदस्य पद पर आ सकते हैं चाैंकाने वाले परिणाम

जिला पंचायत सदस्य के कुछ वार्डों में चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक एक दिग्गज प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे थे। जिस क्षेत्र से वह चुनाव मैदान में हैं, उसे उनका गढ़ भी माना जाता है। कुछ युवा प्रत्याशियों ने अपने वार्डों में बढ़त बनाई थी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कई चर्चित चेहरों के लिए भी शुरूआती रुझान सकारात्मक रहे।

 

संतकबीरनगर में जमकर हुआ हंगामा

संतकबीर नगर जिले के नाथनगर विकास खंड क्षेत्र में पंचायत चुनावों की मतगणना पंडित सूर्य नारायण महाविद्यालय में आरंभ हुई। यहां आठ बजे के बजाय डेढ़ घंटे बाद गणना का कार्य शुरू हुआ। पहले ही चक्र में मतगणना अभिकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। थानाध्यक्ष और आरओ के समझाने पर मामला शांत हुआ।

कोल्हूगाड़ा मतपेटी का टूटी सील देख हंगामा

ब्लाक के ग्राम पंचायत कोल्हुगाड़ा की मतपेटी जैसे ही मतगणना टेबल संख्या 39 पर रखी गई। मतगणना करवाने पहुंचे एजेंटों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभी ने आरोप लगते हुए कहा कि मतपेटी की सील टूटी हुई है। मौके पर कर्मचारियों ने लोगों को शांत कराया। मतों की गिनती में चुनाव के दौरान पड़े ही मत मिलने पर मामला शांत हुआ।

घोरहट के मतगणना अभिकर्ताओं ने भी किया हंगामा

टेबल संख्या 43 पर ग्राम पंचायत घोरहट की मतपेटिका खुली। यहां वार्ड संख्या एक से छह तक में कुल 559 मत पड़ा था, लेकिन मतपेटी खुलने पर उसमे 518 ही निकला। इसे लेकर मतगणना अभिकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को समझाकर मामले को शांत करवाया। रिटर्निंग आफिसर राजेश कुमार निगम ने बताया कि पीठासीन अधिकारी ने पड़े मत पत्रों की संख्या कुछ और बताई थी। इसे चुनाव अभिकर्ताओं ने गलत नोट कर लिया था। इसी को लेकर लोगों में गलतफहमी पैदा हुई।

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डा. कौस्तुभ ने नाथनगर ब्लाक के मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मतगणन अभिकर्ताओं के साथ ही उम्मीदवारों व मतगणना को भी मास्क लगाने को कहा गया। गणना काउंटर पर एजेंटो की भीड़ देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परिसर में बिना मास्क के मौजूद लोगों का चालान काटने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया।

सिद्धार्थनगर के विजयी प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट

सिद्धार्थनगर जनपद के सभी ब्लाक में मतगणना अभी भी चल रही है। ग्राम प्रधान पद के परिणाम आने लगे हैं। कुछ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के परिणाम भी घोषित हुए हैं। जनपद का पहला परिणाम करीब 12 बजे भनवापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत हसुड़ी औसानपुर का आया। इस ग्राम पंचायत ने एक अंतरराष्ट्रीय व छह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

ग्राम प्रधान पद के परिणाम एक नजर में

ब्लाक-       ग्राम पंचायत-        विजेता

भनवापुर-     हसुड़ी औसानपुर-     दिलीप त्रिपाठी

भनवापुर-     चुरिहार-             सावित्री देवी

जोगिया-      बंगरा-             महेंद्र कुमार

जोगिया-       सेखुईया-           हनुमान प्रसाद

जोगिया-       गोनहा-            शीला देवी

जोगिया-       सेहुड़ा-           रामवृक्ष

जोगिया-       गंगवा छपिया-      अतीउल्लाह

इटवा-       सरपोका-           माधुरी

इटवा-       परसा-             अक्लीमुन्निशां

इटवा-       इमलिया-            सरिता सिंह

खेसरहा-      छितही-            मुराती देवी

खेसरहा-      पूरनजोत-           पार्वती

खेसरहा-      पकरिया-          टिकोरी

खेसरहा-      टिकुईया-          शालिनी

खेसरहा-      ढ़ढोरा-           जाबिर अली

खेसरहा-      परोई-            सुरेंद्र कुमार

खेसरहा-      रिठिया-           नेवास अली

शोहरतगढ़-    कोरीडीहा-           रेनू शर्मा

शोहरतगढ़-    परसिया-            संध्या कुमारी

मिठवल-     कम्हरिया खुर्द-        अखिलेश सिंह

मिठवल-     लौकिया-            मोमिना खातून

मिठवल-      निसहर-             बिंदा देवी

मिठवल-       सिकटा प्रथम-      केशमती

मिठवल-      पिपरा मिश्र-        मालती देवी

डुमरियागंज-   झहरावं-             अकीलमुन्निशां

डुमरियागंज-   अल्लापुर-           शांति

खुनियांव-     बेलवा-             आयुषी राय शर्मा

उसका बाजार-  भिटिया-            सतीश चौधरी

लोटन-        बरडाड बरदही-      सुनैना त्रिपाठी

लोटन-        सपही-            रत्नेश शुक्ला

लोटन-        लकड़ा-           राधिका उर्फ रिधाका

लोटन-        रसियावल कला-     विंध्यवासिनी देवी

लोटन-        फुटुक-           प्रवेश शुक्ला

लोटन-        चनरैया-          रामनरेश

लोटन-       परसौना-          सुनील सिंह

बर्डपुर-        बरगदी-           प्रभात चौधरी

बर्डपुर-        सेमरी-            संतोष कुमार

बर्डपुर-       पिपरसन-         उर्मिला देवी

बढ़नी-        परसा-            सुधा सिंह

बढ़नी-        जोबकुंडा-         करम हुसैन

बढ़नी-        पिकौरा-           सलोनी यादव

नौगढ़-        कुशभौना-         चंद्रमणि यादव

2:55 बजे : गोरखपुर में तीन वोट से जीता प्रत्‍याशी

गोरखपुर के सरदार नगर ब्लाक के छपरा मंसूर से दीपक कुमार ने तीन मतों से जीत दर्ज किया। उधर, विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। जो भी इसका उलंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में धारा 144 भी लागू है। चुनाव परिणाम के पश्चात किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालते हुए पाए जाने पर आईपीसी, महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

1:30 बजे : प्रधान पद के आने लगे परिणाम, जिला पंचायत सदस्‍य व बीडीसी का परिणाम शाम तक

संतकबीर नगर के नौ ब्लाकों के नौ मतगणना केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतों की गिनती जारी है। प्रधान पद के परिणाम आने लगे हैं लेकिन जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य(बीडीसी)के नहीं। बहरहाल मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर भीड़ लगी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैदी से जमे हुए हैं।

बघौली ब्लाक के ग्राम पंचायत कुरियापार बेलहसा की प्रधान पद की प्रत्याशी दर्शनावती देवी 63 मतों से विजयी हुई। दर्शनावती देवी को 293 मत मिले। जबकि 230 मत पाकर अनामिका दूसरे नंबर पर रहीं। मेंहदावल ब्लाक के ग्राम पंचायत पिड़ारीकला से ध्रूवचंद्र यादव प्रधान पद के लिए 53 वोट से दूसरी वार निर्वाचित हुए। वहीं इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलौहा से इकबाल अहमद दूसरी बार ग्राम प्रधान बने हैं। इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत कौवाठोर की प्रधान पद की प्रत्याशी राजमती देवी पत्नी प्रहलाद चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रावती देवी को 197 मतों से हराकर तीसरी बार ग्राम प्रधान बनी हैं। जबकि पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत अजांव से प्रधान पद के प्रत्याशी मुकेश यादव 366 मत पाए। वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राममिलन को 358 मत मिले। इस प्रकार आठ मतों से मुकेश ने राममिलन यादव को हरा दिया। इस ग्राम पंचायत में15 वर्ष तक राममिलन यादव प्रधान रहे।

12:55 बजे : संतकबीर नगर में आठ मतों से विजयी हुए मुकेश

संतकबीर नगर के पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत अजांव से प्रधान पद के प्रत्याशी मुकेश यादव 366 मत पाए। वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राममिलन को 358 मत मिले। इस प्रकार आठ मतों से मुकेश ने राममिलन यादव को हरा दिया। इस ग्राम पंचायत में15 वर्ष तक राममिलन यादव प्रधान रहे।

12:40 बजे : देवरिया में सबसे कम मत से जीते ग्राम प्रधान के प्रत्‍याशी

देवरिया में तरकुलवा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिशुनपुर भूपति से लल्लन कुशवाहा तीन वोट से प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जिले में अब तक यह सबसे कम अंतर से जीत है।

11:50 बजे : संतकबीर नगर में मतों की गिनती के दौरान गणना सहायक की तबीयत बिगड़ी

संतकबीर नगर के धनघटा क्षेत्र के पौली ब्लाक के शनिचरा बाजार स्थित दोआबा शिक्षा सदन इंटर कालेज में मतों की गिनती के दौरान सुबह करीब सवा आठ बजे गणना सहायक चंद्रशेखर सिंह को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। टेबल नंबर सात पर लगे इस कर्मी का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जांच में ये कोरोना पाजिटिव निकले। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के टेबल पर मतों की गिनती कर रहे गणना पर्यवेक्षकों व सहायकों में खलबली मच गई। मतगणना केंद्र के गेट के पास इन्हें बैठाया गया। कोविड एंबुलेंस न मिलने पर उन्हें 108 से जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भेजा गया। बहरहाल गणना कर्मियों, प्रत्याशियों व उनके एजेंटों में दहशत का माहौल बना रहा।

10:30 बजे : देवरिया में तीन मतगणना केंद्रों में डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई मतगणना

देवरिया में पंचायत चुनाव के मतगणना में मतगणना कर्मियों की कमी के चलते करीब डेढ़ घंटे बाद कई केंद्रों पर मतगणना शुरू हुआ। विकासखंड बरहज एवं बनकटा में कर्मचारियों की कमी के चलते मतगणना कार्य करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सका। उधर अन्य मतगणना केंद्रों में मतपत्रों को बैलट बॉक्स से निकालकर गड्डी बनाई जा रही है उम्मीद है कि करीब एक घंटे बाद मतगणना का रुझान आना शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग के प्रेक्षक राजन शुक्ला एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बरहज देवरिया सदर भलुअनी सहित अन्य मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया इस दौरान मतगणना कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। हालांकि पुलिसकर्मी समर्थकों को हटा रहे हैं लेकिन समर्थक मानने को तैयार नहीं हैं।

9:30 बजे: कुुुुुुुुशीनगर में नौ बजे तक शुरू नहीं हो पाई मतगणना

कुशीनगर में सुबह नौ बजे तक मतगणना केंद्रों पर मतगणना एजेंटों की भीड़ जमा हो गई, सुरक्षा व्यवस्था में कर्मचारी लगे हुए हैं। मतगणना कर्मी मतपत्रों को सहेजने में लगे हुए हैं। पर, अब तक कहीं भी मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। सक्षम अधिकारी मतगणना कार्य में तेजी लाने को लेकर निरंतर निर्देश दे रहे हैं। शीघ्र ही मतगणना शुरू होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। दूसरी मतगणना एजेंट देरी होने पर आक्रोश जता शीघ्र मतगणना शुरू करने की बात कह रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कि मतगणना शुरू हो गई है। मतपत्र सहेजे जा रहे हैं, शीघ्र ही गणना शुरू होगी। प्रक्रिया में समय लगता है।

गोरखपुर में प्रधान के लिए 8822, सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 6893, बीडीसी के लिए 8175 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 868 उम्मीदवारों का भाग्य 15 अप्रैल को मतपेटिका में बंद हो गया था। जिले में कुल 19.17 लाख मतों की गिनती होगी। 15 अप्रैल को हुए मतदान में कुल 64.73 फीसदी वोट पड़े थे। इनमें पुरूषों का मतदान प्रतिशत जहां 59.45 है वहीं महिलाओं की भागीदारी 70.66 फीसदी है। जिले में 29 लाख 61 हजार 685 वोटर थे। इनमें से 19 लाख 17 हजार 88 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिन्होंने वोट डाले उनमें पुरूषों की संख्या नौ लाख 30 हजार 881 है जबकि महिलाओं की संख्या नौ लाख 86 हजार 207 है। सबसे अधिक 70.80 फीसद मतदान पिपराइच में जबकि 70.39 फीसद मतदान सहजनवां में हुआ है। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परिणाम आने के बाद किसी को जुलूस निकालेन की अनुमति नहीं होगी।

सिद्धार्थनगर : निगरानी के लिए 159 एआरओ लगाए गए

सिद्धार्थनगर की 1136 ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर 6624 लोग मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1116 पद पर 5880 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के 44 पद के लिए 504 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड 32 से शीतल सिंह का निर्विरोध चुनाव तय है। ग्राम पंचायत सदस्य के 13422 वार्ड पद के लिए 12096 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना में 4840 कर्मचारियों को लगाया गया है। एक पाली में 2420 कर्मी लगाएं जाएंगे।  

प्रशासन ने कम समय में मतगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी ब्लाकों में न्याय पंचायतवार टेबल लगाया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतों से गिनती शुरू होगी। सबसे पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद का फैसला आएगा। इसके बाद क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद की गिनती होगी। 152 न्याय पंचायत में 484 मतगणना टेबल लगाया जाएगा। इन पर 3217 बूथों पर हुए चुनाव की मतगणना होगी। 

संतकबीर नगर : नौ मतगणना केंद्रों पर 8.40 लाख मतों की होगी गिनती

संतकबीर नगर के नौ ब्लाकों के नौ मतगणना केंद्रों पर नौ जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में रविवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसी टीवी की निगरानी में 347 टेबल पर 1735 मतगणना कर्मी 15 अप्रैल को पड़े 840379 मतों की गिनती करेंगे। परिणाम की घोषणा के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाया गया है। जनपद में जिला पंचायत सदस्य के ल‍िए कुल तीस पद हैं। इसके लिए 509 लोग मैदान में हैं। 754 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 4545 लोग चुनाव लड़े हैं। 728 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए 3962 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 6760 प्रत्याशी की नजरें मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं। 

महराजगंज: 27543 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

महराजगंज जिले के 12 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसी के साथ 27543 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना आरंभ हो जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले में 12 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां जिला पंचायत सदस्य के 47 पद, ग्राम प्रधान के 882 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1166 पद तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 11280 पदों के लिए क्रमश: जिपंस के लिए 721, ग्राम प्रधान 5722, क्षेत्र पंचायत 6248 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 14852 उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बाक्स में कैद है। दो शिफ्ट में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे एवं रात आठ बजे से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक मतगणना का कार्य संपन्न होगा।

पडरौना : 162600 लाख मतों की होगी गिनती

पडरौना के 14 ब्लाकों के 14 मतगणना केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में रविवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 548 टेबलों पर 5357 मतगणना कर्मी 29 अप्रैल को पड़े लगभग 162600 मतों की गिनती करेंगे। परिणाम की घोषणा के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाया गया है। जनपद में जिला पंचायत सदस्य के ल‍िए कुल 61 पद हैं। इसके लिए 829 लोग मैदान में हैं। 1003 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 6676 लोग चुनाव लड़े हैं। 1517 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए 7645 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 12997 के लिए 16057 प्रत्याशियों की नजरें मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं। 

देवरिया: 17221 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

देवरिया में 17221 लोगों के सिर पर जीत का ताज सजेगा। जिले में 17221 पद के लिए 26793 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें ग्राम प्रधान के 1185 पदों के लिए 7570 व जिला पंचायत सदस्य के 56 सीटों के लिए 685 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1365 पदों के लिए 6701, ग्राम पंचायत सदस्य के 14615 पदों के लिए 11837 शामिल हैं। दो शिफ्टों में कुल 5565 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें गणना पर्यवेक्षक 1113, गणना सहायक 3339, अतिरिक्त गणना सहायक 1113 शामिल हैं।देसही देवरिया में 30 टेबल, भाटपाररानी में 42 टेबल, देवरिया सदर में 54 टेबल, सलेमपुर में 54 टेबल, भागलपुर में 37 टेबल, बरहज में 30, बनकटा में 42, लार में 42, बैतालपुर में 48, गौरीबाजार में 54, भलुअनी में 45, रुद्रपुर में 42, पथरदेवा में 42, रामपुर कारखाना में 30, भटनी में 42, तरकुलवा में 27 टेबल पर बनाए गए हैं।

बस्ती : सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 विकास खंडो की 1185 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान और 43 वार्ड के लिए जिला पंचायत सदस्य की मतगणना होगी। 8083 प्रधान व 5777 बीडीसी सहित जिला पंचायत सदस्य हेतु 763 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना  न्याय पंचायत वार होगी। 139 न्याय पंचायतों के लिए 29 आरओ और 629 गणना प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा ढाई हजार गणना कार्मिक मतगणना में लगाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी