गोरखपुर में फ‍िर डराने लगा कोरोना वायरस, एक दिन में तीस नए लोग हुए संक्रमित Gorakhpur News

गोरखपुर में 1585 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 30 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 20 लोग शहर के हैं। जिले में अब तक 21709 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। 21150 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 193 सक्रिय मरीज हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 09:08 PM (IST)
गोरखपुर में फ‍िर डराने लगा कोरोना वायरस, एक दिन में तीस नए लोग हुए संक्रमित Gorakhpur News
गोरखपुर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने दस्‍तक दे दी है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को हुई जांच में 1585 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 30 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 20 लोग शहर के हैं। जिले में अब तक 21709 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। 21150 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 193 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।

अवकाश के दिन भी हो रही कोरोना जांच सीएमओ ने बताया कि पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में आए हुए हैं। इनमें से ज्यादातर दिल्ली व मुंबई से हैं, जहां कोरोना फैला हुआ है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई या अन्य राज्यों से आए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। हर व्यक्ति को जांच करानी चाहिए। परिवार के सदस्यों को भी चाहिए कि बाहर से आए लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरित करें। 24 घंटे जांच हो रही है। जिला अस्पताल के पास स्थित फोरेंसिक लैब व चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र पर कभी भी जांच कराई जा सकती है, वहां लैब टेक्नीशियन व स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। आकाश में भी संक्रमण की जांच हो रही है। 

सतर्कता से होगी कोरोना की रोकथाम

सीएमओ ने कहा कि कोरोना जिले में फैल रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सावधानी बहुत जरूरी है। सतर्कता से ही कोरोना की रोकथाम होगी। इसलिए सभी लोग कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं और लोगों से दो गज की दूरी बना कर रहें। भीड़ में न जाएं।

कहां मिले कितने मरीज 

शहरी क्षेत्र

कैंट-05 

शाहपुर- 05 

गोरखनाथ- 02 

कोतवाली-  06 

रेलवे स्टेशन- 01 

रामगढ़ ताल- 01 

ग्रामीण क्षेत्र 

गोला-  01

पाली-   01

चरगांवा- 08

रविवार को 28 लोग हुए थे पॉजिटिव

रविवार को हुई जांच में 1165 निगेटिव व 28 में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसमें 20 शहर के थे, जिसमें से चार मुंबई से लौटे थे। रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रीयल टाइम पालीमरेज चेन रियेक्शन (आरटीपीसीआर) जांच के लिए उनके नमूने ले लिए गए है। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं थे। उन्हें सावधानी बरतने की सलाह देते हुए घर पर आइसोलेट होने को कहा गया है। मुंबई से आए 37 व 55 साल के व्यक्ति गुलरिहा, 60 वर्षीय व्यक्ति खोराबार व 47 वर्षीय व्यक्ति शहर के बेतियाहाता के निवासी हैं।

24 घंटे हो रही जांच

सीएमओ ने बताया कि फोरेंसिंक लैब व चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे कोरोना की जांच हो रही है। किसी में भी लक्षण दिखें तो तत्काल कोरोना की जांच करा ले। इससे इस महामारी की रोकथाम में मदद मिलेगी। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की जा रही है। पाजिटिव आने के बाद यदि कोई लक्षण नहीं है तो 50 वर्ष से नीचे के लोग घर पर सावधानी पूर्वक आइसोलेट हो सकते हैं। मास्क का प्रयोग जरूर करें और लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रहें। सावधानी ही उत्तम उपचार है।

chat bot
आपका साथी