Coronavirus Gorakhpur Updates: बस्ती में 26 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, 1170 हुई संक्रमितों की संख्या

Coronavirus Gorakhpur Updates 9 August 2020 संतकबीर नगर में एक दिन में कोरोना वायरस के 55 मरीज मिले हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 01:10 PM (IST)
Coronavirus Gorakhpur Updates: बस्ती में 26 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, 1170 हुई संक्रमितों की संख्या
Coronavirus Gorakhpur Updates: बस्ती में 26 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, 1170 हुई संक्रमितों की संख्या

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले में कोरोना वायरस के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जिले में एक बार फिर कोरोना के 26 केस सामने आए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और जिला अस्पताल के ट्रूनेट जांच मशीन व एंटीजेन जांच किट से 682 की रिपोर्ट जारी की गई। 656 निगेटिव जबकि 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1170 पहुंच गई है। संक्रमितों को लेवल-वन अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली, जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली व परशुरामपुर में शिफ्ट कराया जा रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 है। अब 717 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 406 हो गई है। संक्रमितों की पुष्टि होते ही खलबली मच गई। संक्रमितों में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ब्लाकों के अलग-अलग गांव के हैं। सीएमओ डा. एके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों की लिस्टिंग की जा रही है। सभी को क्वारंटाइन कराया जा रहा है।

उधर, संत कबीरनगर में रविवार को कोरोना वायरस के 1,255 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,200 निगेटिव जबकि तीन पुलिस कर्मी, चैनल के एक पत्रकार समेत 55 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,367 हो गई है।

पुलिस लाइन-खलीलाबाद के दो व महुली थाने के एक कुल तीन पुलिस कर्मी, इलेक्ट्रानिक चैनल के एक 40 वर्षीय पत्रकार जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डाक्टरों ने पाॅजिटिव निकले पत्रकार की हालत गंभीर देखकर बस्ती जिले के कैली हास्पिटल रेफर कर दिया। ये यहां पर बने कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। इस जनपद में सर्वाधिक खलीलाबाद ब्लाक में 15, मेंहदावल ब्लाक में 12, सेमरियावां ब्लाक में 10, बघौली ब्लाक में आठ, नाथनगर व हैंसर बाजार ब्लाक में पांच-पांच कुल 55 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 

इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 34,240 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 28,764 निगेटिव और 1,367 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 13 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 991 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 363 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी