Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में कोरोना के छह नए केस, 126 हुई संक्रमितों की संख्या

Coronavirus Gorakhpur News Updates 5 june 2020 गोरखपुर बस्‍ती मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:29 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 09:45 AM (IST)
Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में कोरोना के छह नए केस, 126 हुई संक्रमितों की संख्या
Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में कोरोना के छह नए केस, 126 हुई संक्रमितों की संख्या

गोरखपुर, जेएनएन। Coronavirus Gorakhpur News Updates 5 june 2020: गोरखपुर में कुल 152 नमूनों की जांच हुई जिसमें छह पॉजिटिव पाए गए। इनमें दिव्य नगर के दो सगे भाई हैं। इनकी जांच संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआइ), लखनऊ में हुई है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में कौड़ीराम के चार संक्रमित पाए गए हैं। अब गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है। 35 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात की मौत हो चुकी है। 84 का इलाज चल रहा है।

कुशीनगर में कोरोना के आठ और मरीज मिले, अब तक 44 संक्रमित

कुशीनगर से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए 345 सैंपल की शुक्रवार की शाम छह बजे तक आई जांव रिपोर्ट में 36 निगेटिव और आठ पाॅजिटिव हैं। अब तक जनपद में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से ग्रामीण भयभीत है। सीएमअो डॉ.एनपी गुप्ता ने बताया कि संबंधित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है, जो ग्रामीणों की जांच के साथ गांव को सैनिटाइज कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर गांव को सील करा लोगों से घरों में रहने की सलाह दी है।

  देवरिया में कोरोना के चार मरीज मिले, अब तक 124 संक्रमित

देवरिया में शुक्रवार को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सिर्फ चार रिपोर्ट आई और चारो रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इस तरह से देवरिया में पॉजिटिव की संख्या 124 हो गई है। जिसमें 34 लोग स्वस्थ होकर अपने घर आ चुके हैं। अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की बड़ी लापरवाही- कोरोना संदिग्‍ध का नमूना लेकर भेज दिया घर 

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में हो रही लापरवाहियों के चलते आमजन में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। देवरिया के एक व्यक्ति का नमूना लेकर उसे छोड़ दिया गया और गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उस व्यक्ति ने नमूना देने के बाद शहर में खरीदारी भी की थी और यहां से देवरिया तक गया और अपने घर में परिवार के बीच में रहा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने उसे देवरिया जिला अस्पताल में क्वारंटाइन कराया गया है। नियमों के मुताबिक जिस व्यक्ति का नमूना लिया जाता है, उसे तुरंत क्वारंटाइन कराया जाता है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही छोड़ा जाता है। मेडिकल कॉलेज में नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। देवरिया निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा के जवान हैं। वह तीन दिन पूर्व दिल्ली से आए थे। बुखार होने पर वह पत्नी व बच्चे के साथ चार पहिया वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां नमूना देकर शहर में खरीदारी करने के बाद देवरिया चले गए। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

रसूलपुर के युवक का भी सैंपल लेकर छोड़ दिया था

मुंबई से आया रसूलपुर का एक युवक भी बुखार होने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। उसका भी लैब टेक्नीशियनों ने सैंपल लेकर छोड़ दिया था। फिर वह अपने घर चला गया था। 14 मई को जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम रसूलपुर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। पूरा मोहल्ला सील हुआ और युवक के पूरे परिवार को क्वारंटाइन होना पड़ा। 

संतकबीर नगर में पांच, गोरखपुर में दो नए केस मिले

गोरखपुर के दिव्य नगर के दो युवकों में गुरुवार की देर रात कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों अपनी मां का इलाज कराने मुंबई गए थे। उनके कोरोना संक्रमण की जांच संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ में हुई है। अब गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो गयी है। 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात की मौत हो चुकी है। 86 का इलाज चल रहा है।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी के अनुसार दिव्य नगर निवासी दोनों युवक सगे भाई हैं जिनकी उम्र क्रमशः 35 व 38 वर्ष है। 10 मार्च को  वे अपनी मां का इलाज कराने मुंबई गए थे। वहां से 18 मई को गोरखपुर लौटे। एक सप्ताह बाद छोटे भाई को बुखार हुआ तो पहले मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाना शुरू किया। फिर जिला अस्पताल गया। वहां से जांच के लिए नमूना भेजा गया तो निगेटिव आ गया था। इसके बाद तबीयत ज्यादा खराब होने पर  वह पीजीआई चला गया। वही भर्ती है। वहां जांच में  उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद साथ गए बड़े भाई का भी सैंपल लिया गया, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले वह घर के लिए चल दिया था। बीच रास्ते में उसे पता चला कि उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह घर आ गया। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे मोहल्ले को सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है।

संत कबीरनगर में पांच और निकले कोरोना पॉजिटिव

संत कबीरनगर में बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब बारह बजे 150 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 145 निगेटिव और पांच कोरोना पॉजिटिव हैं। पाॅजिटिव मिलने वालों में सांथा के सुकरौली गांव के तीन व पौनी गांव के एक तथा नाथनगर ब्लाक के महुली का एक व्यक्ति शामिल है। पाॅजिटिव केस की संख्या बढ़कर अब 136 हो गई है।

सिद्धार्थनगर में तीन और कोरोना पॉजिटिव

उधर, सिद्धार्थनगर में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ सीमा राय के मुताबिक इन तीनों में बर्डपुर-8 के महदेइया की एक आठ वर्ष की बालिका है। दो पॉजिटिव डुमरियागंज के खरगड्डी की 38 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष है।जिले में कुल पॉजिटिव की सँख्या 141 हो गई है। अब तक 3127 लोगों का टेस्ट हुआ है। जिसमें कुल 2561 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 274 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बस्ती मंडल के विभिन्न कोविड सेंटर में 140 लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें बर्डपुर कोविड सेंटर पर 23 लोग भर्ती हैं। अब तक 77 लोग ठीक हो चुके हैं।

बस्ती में कोरोना से एक और मौत

बस्ती में कोरोना से एक और मौत हो गई। यहां मृतकों की कुल संख्या सात हो गई है। इसकी पुष्टि वहां के सीएमओ ने की है। उधर शुक्रवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में 50 नए संक्रमित पाए गए। इनमें सर्वाधिक संक्रमित देवरिया के शामिल हैं। देवरिया में 42 निगेटिव, 18 पॉजिटिव मिले हैं। यहां पॉजिटिव की कुल संख्या 120 हो गई है। संत कबीरनगर में 220 निगेटिव, 13 पॉजिटिव, कुशीनगर में 90 निगेटिव, छह पॉजिटिव, सिद्धार्थनगर में 367 निगेटिव, दो पॉजिटिव, महराजगंज में 80 निगेटिव, सात पॉजिटिव पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी