Corona Vaccination in Gorakhpur: गोरखपुर में चार मार्च को 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगेगा टीका

60 वर्ष से ऊपर वालों की संख्या लगभग आठ लाख है। इनके टीकाकरण के लिए 400 बूथ तैयार किए गए हैं। 45 से 60 वर्ष तक के लोगों को जोड़ लेने से यह संख्या और बढ़ सकती है। विभाग केवल आंकलन कर रहा है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:48 PM (IST)
Corona Vaccination in Gorakhpur: गोरखपुर में चार मार्च को 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगेगा टीका
टीकाकरण के लिए कोरोना वैक्‍सी की फाइल फोटो।

 गोरखपुर, जेएनएन। चार मार्च को कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण की सांकेतिक रूप से शुरुआत कर दी जाएगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा, हालांकि इनकी संख्या कम होगी। इस दिन उन लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी जिन्होंने चार फरवरी को पहली डोज ली थी। इसके अलावा दूसरी डोज के लिए अब तक जारी सूची से बचे हुए लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा। वे अपने आवंटित बूथों पर पहुंच सकते हैं।

पहले व दूसरे चरण में स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों की सूची जारी की गई थी। जिन्हें अभी तक पहली डोज नहीं लग पाई है, उन्हें अब दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। वे आम जन के साथ अपना पंजीकरण कराएंगे और उन्हीं के साथ उन्हें टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पहले व दूसरे चरण के बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज लेने का अंतिम मौका था।

45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमारों लोगों की बनेगी सूची

तीसरे चरण में टीकाकरण कराने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों की सूची बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इस कार्य में एएनएम की भी मदद ली जाएगी। 60 वर्ष से ऊपर वालों की संख्या लगभग आठ लाख है। इनके टीकाकरण के लिए 400 बूथ तैयार किए गए हैं। 45 से 60 वर्ष तक के लोगों को जोड़ लेने से यह संख्या और बढ़ सकती है। विभाग केवल आंकलन कर रहा है ताकि उसके अनुसार बूथों, वैक्सीनेटर व वैक्सीन की व्यवस्था की जा सके। नागिरकों को स्वयं ही अपनी जानकारी पोर्टल पर भरनी करनी होगी। यदि 45 वर्ष के ऊपर के लोग बीमार होंगे तो डाक्टर का पर्चा भी आपलोड करना होगा।

तीसरे चरण में निजी अस्पताल भी लगाएंगे टीका

तीसरे चरण में संख्या अधिक होने के कारण निजी अस्पतालों को कोरोना का टीका लगाने की अनुमति दे दी गई है। अस्पताल तैयारियों में जुट गए हैं। उनके आवेदन के बाद मानकों की जांच की जाएगी। जहां टीका लगेगा, वहां तीन कक्ष होने चाहिए। निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए लोगों को शुल्क देना होगा। उन्हें वैक्सीन कहां से लेनी होगी और शुल्क कितना लगेगा, यह एक सप्ताह के अंदर तय कर दिया जाएगा। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय का कहना है कि चार मार्च को तीसरे चरण की शुरुआत सांकेतिक रूप में कर दी जाएगी। एक-दो दिन में आम जन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्हें अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता व आधार कार्ड को छोड़कर एक परिचय पत्र नंबर भरना होगा। पंजीकृत लोगों को ही टीका लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी