गुरु का लंगर छक रहे कोरोना संक्रमित मरीज

मुख्यालय के पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारा सिंह साहिब में दोनों वक्त लंगर चल रहा है। रोजाना समाज के सभी वर्ग के लोग प्रसाद छक रहे हैं। ज्ञानी सुबह व शाम गुरुग्रंथ साहिब का पाठ व शबद भी करते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव व विश्व कल्याण की कामना भी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:00 AM (IST)
गुरु का लंगर छक रहे कोरोना संक्रमित मरीज
गुरु का लंगर छक रहे कोरोना संक्रमित मरीज

सिद्धार्थनगर : मुख्यालय के पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारा सिंह साहिब में दोनों वक्त लंगर चल रहा है। रोजाना समाज के सभी वर्ग के लोग प्रसाद छक रहे हैं। ज्ञानी सुबह व शाम गुरुग्रंथ साहिब का पाठ व शबद भी करते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव व विश्व कल्याण की कामना भी की जा रही है। गुरुद्वारा के सेवादार लोगों की सेवा में लगे हैं। रोजाना लंगर में कोरोना संक्रमित व होम आइसोलेट मरीजों के लिए भोजन बना रहे हैं। भोजन का पैकेट मरीजों के घर तक पहुंचाने का काम में सेवादार जुटे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी यह पैकेट पहुंचा रहे हैं। ऐसे मरीज जिनके स्वजन नहीं हैं, उन्हें दोनों वक्त का भोजन कराने में यह जुटे हैं।

कोरोना संक्रमण ने पांव पसार लिया है। लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो नजदीक पहुंचने पर दूसरे को संक्रमित कर देती है। इन परिस्थितियों में अपने ही लोग दूरी बना रहे हैं। लेकिन गुरुद्वारा के सेवादार अपने पथ से नहीं भटक रहे। वह रोजाना सुबह व शाम करीब 30 से 40 होम आइसोलेट के घर पर भोजन पहुंचा रहे हैं। वहीं इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 15 से 20 का भोजन जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इमरजेंसी वार्ड में वाट्सएप नंबर भी सभी बेड के पास चस्पा किया है। अगर किसी मरीज को भोजन की आवश्यकता है तो वह मैसेज से बताता है। भोजन में रोटी, हरी सब्जी ओर दाल-चावल दिया जाता है। अधिकारी भी कर रहे लंगर में सहयोग

गुरुद्वारा के लंगर में अधिकारी भी अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। इसकी पहल डीएफओ आकाशदीप बधावन ने शुरू की। उन्होंने अपने स्तर से सहयोग प्रदान किया। इसके अन्य कई अधिकारी भी आगे बढ़े। इसे धार्मिक व सामाजिक कार्य में स्वेच्छा से सहयोग की इच्छा बताते हुए अपना नाम नहीं सार्वजनिक किया। व्यापार मंडल और अन्य कई सामाजिक संस्थाएं भी इसमें सहयोग प्रदान कर रही है।

कोरोना प्रथम चरण में चला था ढाई माह लंगर

कोरोना के प्रथम चरण में जब लाकडाउन लगा तो गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने अनवरत लंगर चलाया। जरूरतमंद लोगों के घरों पर भोजन पहुंचाने के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारियों को चाय पहुंचाने में सेवादार जुटे रहे। इस लंगर में विदेश में रह रहे भारतीयों ने भी सहयोग किया था। करीब ढाई माह बाद जब स्थिति सामान्य हुई तब लंगर बंद हुआ था।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तजिदर सिंह ड्यूक ने कहा कि गुरुद्वारा में लंगर चलाया जा रहा है। यहां बनने वाला भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचे, यहीं कोशिश रहती है। मरीजों को भोजन कराने से मन को शांति मिलती है। मरीजों की सुविधा के लिए वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। अब सहयोग में लोग आगे आने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी