Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, एक सप्‍ताह में ही 6155 लोग संक्रमित

कोविड प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही भारी पड़ सकती है। संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को बेवजह घर से निकलने से परहेज करना होगा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:23 AM (IST)
Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, एक सप्‍ताह में ही 6155 लोग संक्रमित
कोरोना वायरस संक्रमण का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले दो हफ्तों के आंकड़े इस बात का गवाह हैं कि कोरोना दोगुनी रफ्तार से फैल रहा है। सात से लेकर 22 अप्रैल के बीच मरीजों की जांच में तकरीबन 20 फीसद का इजाफा हुआ तों संक्रमित मरीजों की तादाद 100 फीसद बढ़ गई।

बेवजह घर से निकला खतरे से कम नहीं

कोविड प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही भारी पड़ सकती है। संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को बेवजह घर से निकलने से परहेज करना होगा। दो गज की दूरी और मास्क जरूरी के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो संक्रमण दर को कम करने में मुश्किल आएगी। 

प्रतिदिन बढ़ रही मरीजों की संख्‍या

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े  बताते हैं कि सात से 13 अप्रैल के बीच रोजाना औसतन 3016 जांचें हुईं। इसमें 2973 जांच आरटी पीसीआर की थी जबकि 437 जांचें एंटीजन हुईं। इस दौराना रोजाना औसतन 437 मरीज मिले। जबकि अगले ही हफ्ते 16 से 22 अप्रैल के बीच रोजाना औसतन 3629 जांचें हुई जिसमें संक्रमित मिलने वालों की संख्या 879 रही। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक संक्रमितों को ट्रेस किया जा सके। हर व्यक्ति से अपील की जा रही है कि बेवजह घर से न निकलें। मास्क और शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन करें।  

तारीख  आटीपीसीआर  एंटीजन  पाजिटिव

16 अप्रैल   4435          4493      702,

17 अप्रैल   3231          3140      780,

18 अप्रैल   2130          2222      809,

19 अप्रैल   4080          4417      743,

20 अप्रैल   3998          4181       987,

21 अप्रैल   3446          3604      1142,

22 अप्रैल   4086          3300      992,

कुल        25406       25357     6155,

औसत      3629         3622      879,

तारीख    आटीपीसीआर  एंटीजन   पाजिटिव

07 अप्रैल   3000         2991      260,

08 अप्रैल   3044         2904      333,

09 अप्रैल   2936        3004      403,

10 अप्रैल   2586        2336      390,

11 अप्रैल   2396        2317      461,

12 अप्रैल   3057        3570     620,

13 अप्रैल   4091        3692      592,

कुल        21110       20814     3059,

औसत      3016         2973      437,

chat bot
आपका साथी