संतकबीरनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 नामजद

बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर शुक्रवार की शाम दुर्गा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले।जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 नामजद हमला लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:30 PM (IST)
संतकबीरनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 नामजद
संतकबीरनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर चौराहे पर शुक्रवार की शाम दुर्गा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले।जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 नामजद एवं कई अज्ञात पर जानलेवा हमला लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घात लगाकर किया हमला

थाने में दिए गए तहरीर में महेंद्र चौधरी पुत्र राम वचन ,ज्ञानदास पुत्र घुरई , अशोक पुत्र शिवनारायण निवासी हारापट्टी ( धुसिया ) ने लिखा है कि 15 अक्टूबर की शाम हर वर्ष की भांति नंदौर चौराहे से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। चौराहे से ज्हों ही आगे बढ़े पहले से घात लगाए पंचराम यादव पुत्र भुआल , देवेंद्र यादव ,संदीप यादव पुत्र राजेंद्र यादव, हरिराम यादव पुत्र मनीराम यादव ,दुर्गा यादव पुत्र पंचराम निवासी नंदौर एवं अशोक यादव निवासी परसोहिया ईट पत्थर लाठी-डंडे से लेकर बुरी तरह मारने पीटने लगे।

सोने की चेन लूटने का भी है आरोप

दीनानाथ चौधरी का 50 हजार नकद एक सोने की चेन छीन लिए। जान से मारने की नियत गला दबाकर मारने लगे।प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन पर एक पक्षिय कार्रवाई का लगाया आरोप

जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतू यादव ने शुक्रवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में प्रशासन पर एक पक्षीय आरोप लगाते हुए विरोध किया है। उन्होंने बताया और प्रशासन अगर दोनों तरफ से कार्रवाई नहीं करता तो वह करीब एक हजार लोगों को लेकर धरना प्रदर्शन , रोड जाम करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी