उत्साह के साथ मना संविधान दिवस, लिया देश की एकता का संकल्प

कलेक्ट्रेट से डीएम सत्येन्द्र कुमार ने जिला मुख्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि यह प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजना और उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी देगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 12:50 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 12:50 AM (IST)
उत्साह के साथ मना संविधान दिवस, लिया देश की एकता का संकल्प
उत्साह के साथ मना संविधान दिवस, लिया देश की एकता का संकल्प

महराजगंज: जिले में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां गोष्ठी के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई, वहीं एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। स्कूली बच्चों ने भी रैली निकालकर लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

कलेक्ट्रेट से डीएम सत्येन्द्र कुमार ने जिला मुख्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि यह प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजना और उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि न्याय से वंचित व गरीबों के उत्थान के लिए काम करें। आपके पास कोई व्यक्ति न्याय पाने की लालसा में आता है, तो उसकी बातों को जरूर सुने और न्याय करें। इससे गरीबों में न्याय पाने की सरकार व आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने एसपी के साथ संविधान की शपथ ली और संविधान के दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। इस दौरान एएसपी निवेश कटियार, सदर सीओ अजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में रामरेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान कालेज के प्रबंधक डा. डीएन राय, प्राचार्य मो. अंसार आलम, सुधाकर राय, प्रवक्ता सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, सीमा, कार्यालय प्रभारी अमरनाथ मिश्र के अलावा छात्रों में शेषमुनी चौरसिया, बृजेश पटेल, पूजा, भागेश्वरी, अंशिका, महिमा, अर्चना, शोयेब, अंजली, सतीष व निधि आदि मौजूद रहीं।

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में भी संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. गुलाबचंद के अलावा प्रोफेसर विजय शंकर सिंह, मृत्युंजय तिवारी, डा. शांतिशरण मिश्र, डा. नंदिता मिश्रा, डा. छट्ठ् यादव, विमल कुमार पांडेय, राकेश कुमार पटेल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवा कर्मी जयंती पांडेय, जोहरा खान व श्यामू रौनियार मौजूद रहे।

परतावल संवाददाता के अनुसार पं. राम अधीन दीक्षित महाविद्यालय में संविधान दिवस एवं विधि दिवस मनाया गया। प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद, उप-प्राचार्य प्रदीप यादव, विजय सिंह, सूर्य नारायण पांडेय, दिवाकर गौतम, घनश्याम पटेल, सना परवीन, मेनका पटेल, सैयदा खातून, चांदनी गौतम, खुशबू चौहान, काजल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में नगर पालिका राजेंद्र नगर वार्ड स्थित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने की शपथ ली गई। राजा सिंह, समर गुप्ता, सुनील गुप्ता, जगदीश प्रसाद, रामकरन, संदीप आदि उपस्थित रहे।

भिटौली संवाददाता के अनुसार पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं साधुशरण दीक्षित पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पकड़ी दीक्षित में गोष्ठी आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक डा. अजय कुमार पांडेय, डा. रुकनुद्दीन, अमित कुमार यादव, अजय कुमार यादव, निरंजना त्रिपाठी, अर्चना दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हर व्यक्ति तक हो संविधान की पहुंच : विजय प्रकाश

निचलौल नगर स्थित मनु ला कालेज में शुक्रवार को संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि संविधान निर्माण सभा का उद्देश्य राष्ट्रहित में बहुत व्यापक है। देश में भारतीय संविधान से बड़ा कुछ नहीं है। इसकी जानकारी आम लोगों तक जागरूकता के माध्यम से पहुंचाने की आवश्यकता है। ताकि गरीब व्यक्ति को भी न्याय मिल सके। वादों को त्वरित निस्तारण कराने पर जोर देना चाहिए। जिससे आमजन न्याय के प्रति भरोसा कायम रख सके। इसके पूर्व महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अर्पणा त्रिपाठी, मधुरिका शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के निदेशक व कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. दिनेश कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन सहायक आचार्य सुनील दत्त चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. कृष्ण मोहन मालवीय, शरद, अशोक पाण्डेय, रुद्रेश कुमार, डा. एके तिवारी, अश्वनी सिंह, समीउल्लाह अंसारी, जगत नारायण जायसवाल व राजेन्द्र रहे।

आनंदनगर संवाददाता के अनुसार अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज उदितपुर में प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे, कृष्ण कुमार पांडेय, रिया चौधरी, प्रीति राव व प्रीति मौजूद रही। सिदुरिया संवाददाता के अनुसार सिदुरिया और पिपरा नारायण गांव में कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान विजय अंगारा रामदुलारे, रामनरेश, फेरई प्रसाद, समसुद्दीन, मुन्ना प्रजापति, पियूष कुमार, बिकाऊ प्रसाद, सत्ते व संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी