भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का पैदल मार्च

सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 09:30 PM (IST)
भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का पैदल मार्च
भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों का पैदल मार्च

संतकबीर नगर : अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को दूसरे दिन खलीलाबाद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ पैदल मार्च किया। सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के खोखले नारे, झूठे वादों के प्रति आम जनमानस को सचेत किया। सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से खलीलाबाद बाईपास तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अफसर यू अहमद ने कहा कि भाजपा के नारे खोखले हैं, झूठा वादा करने वाली यह पार्टी है। इससे जनता परेशान है लेकिन भाजपा पीठ थपथपाने में लगी है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की असलियत सामने आ चुकी है। कांग्रेस ही सर्वसमाज को एक साथ लेकर चलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि गरीबों की थाली से रोटी गायब करने वाली सरकार को हटाने के लिए जनता मन बना चुकी है। दिलशाद अफसर ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष मीनू सिंह,मोहम्मद नजीर, विजय कुमार शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष भुनेश्वर भारती,सुनील कुमार पांडेय, मोहम्मद अकरम,परवे•ा अख्तर, सेवादल के अध्यक्ष मदन दास, अमर देव पांडेय, प्रेम यादव, सोनू चौरसिया, पिटू सिंह, शेषनाथ मोर्या, देवेंद्र गौतम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमित राय के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा से किसान, नौजवान, व्यापारी सहित सभी तबका परेशान: संतोष कटाई

जासं, धनघटा: घनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम सुरैना चौराहे से मंगलवार को पदयात्रा निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि अब भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। जनता सब कुछ जान चुकी है। प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी सहित सभी लोग भाजपा सरकार में परेशान हैं। जनता इस पार्टी को सबक सिखाने के लिए मन बना चुकी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को करारी हार मिलेगी। इस अवसर पर उषा सिंह, राजेश यादव, इंद्रजीत सिंह, अयाजुल हक,संजय पाठक, परशुराम सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ल, चिटू पांडेय, प्रदीप निषाद, मैनुद्दीन के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी