प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर कांग्रेसियों ने फेंका जला मोबिल, जिला और महानगर अध्‍यक्ष समेत चार गिरफ्तार Gorakhpur News

कांग्रेसियों के जाने के बाद यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी व सदस्य पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सभी पेट्रोल पंप के परिसर में पहुंचे और वहां लगी प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल फेंक दिया। इसके बाद सभी भाग निकले।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:18 PM (IST)
प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर कांग्रेसियों ने फेंका जला मोबिल, जिला और महानगर अध्‍यक्ष समेत चार गिरफ्तार Gorakhpur News
रीड साहब धर्मशाला पर स्थित पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्शग्न करते महानगर काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता । जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल फेंक दिया। बेतियाहाता में भारत पेट्रोल पंप पर होर्डिंग है। होर्डिंग पर मोबिल फेंकने के मामले में पुलिस ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को अलहदादपुर स्थित पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले लिया। इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक, अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव अमित कनौजिया, प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय को हिरासत में ले लिया। सभी को कोतवाली थाने में रखा गया है। कांग्रेस थाने के बाहर सभी को छोडऩे की मांग को लेकर इकट्ठा हैं।

सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी और पहले से ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों बढऩे के खिलाफ कांग्रेसियों ने दोपहर एक बजे प्रदर्शन का एलान किया था। एक बजे कांग्रेस बेतियाहाता में भारत पेट्रोलियम के पंप के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने तकरीबन दो घंटे धरना दिया। जानकारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसियों से ज्ञापन मांगा। कांग्रेसियों ने बताया कि वह पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन के साथ धरना समाप्त करा दिया। कांग्रेसियों के जाने के बाद यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी व सदस्य पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सभी पेट्रोल पंप के परिसर में पहुंचे और वहां लगी प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल फेंक दिया। इसके बाद सभी भाग निकले।

योग गुरु रामदेव पर निकाली भड़ास

महानगर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के बहाने योग गुरु रामदेव पर भड़ास निकाली। कहा कि योग गुरु ने भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी की बात कही थी। जनता को सभी ने छला है।

कोतवाली के बाहर यह हैं मौजूद

प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी, राकेश यादव, पूनम मिश्रा, रोहन पांडेय, श्यामशरण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार निषाद, साहिल विक्रम तिवारी, विजेंद्र तिवारी, आलोक शुक्ल, अनवर हुसैन, अनिल दूबे, प्रेमलता चतुर्वेदी, कुसुम पांडेय, निर्मला वर्मा, अनुराग पांडेय, कमल श्रीवास्तव, अनूप मिश्र, संजय चौबे, महेंद्र मोहन तिवारी, सुशांत शर्मा, प्रभात चतुर्वेदी, मोहम्मद अरशद, आदिअंश गांधी, महेंद्रनाथ मिश्र, आशीष सिंह, अमित राव, जितेंद्र विश्वकर्मा, राकेश मौर्या, राजकुमार मौर्या, राजीव कुमार सिंह, नवनीत मिश्रा, शिवम चतुर्वेदी, आशुतोष श्रीवास्तव आदि। 

chat bot
आपका साथी