कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- मुख्तार पर मेहरबान हैं प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इंटरनेट मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। मंगलवार शाम से ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्विटर इंडिया पर हैश टैग ,मुख्तारपरमेहरबान_प्रियंका टॉप-1 में ट्रेंड करता रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 08:34 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- मुख्तार पर मेहरबान हैं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इंटरनेट  मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। मंगलवार शाम से ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्विटर इंडिया पर हैश टैग #मुख्तारपरमेहरबान_प्रियंका टॉप-1 में ट्रेंड करता रहा। देश भर के ट्विटर यूजर्स मुख्तार के मामले में प्रियंका वाड्रा को खरी-खोटी सुना रहे थे, कोई उन्हें मुख्तार अंसारी का रहनुमा तो कोई उन्हें अपराधियों का सरपरस्त बता रहा था।

#मुख्तारपरमेहरबान_प्रियंका

सोशल मीडिया यूजर्स ने हैश टैग #मुख्तारपरमेहरबान_प्रियंका का प्रयोग करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के मुद्दे पर ट्वीट करने वाली प्रियंका की पॉलिटिक्स क्या मुख्तार अंसारी को लेकर कुछ और है? क्यों वो इस मामले में दोहरापन दिखा रही हैं।

एक और यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी के कुख्यात अपराधी पर जब योगी सरकार कार्रवाई कर रही है तो पंजाब की कांग्रेसी सरकार मुख्तार को बचाने में क्यों लगी हुई है। आखिर मुख्तार पर मेहरबानी का क्या कारण है।

ये है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज और माफियाराज के खिलाफ मुहिम छेड़ रही है। इसी कड़ी में जब योगी सरकार ने यूपी के कुख्यात और बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब से वापिस लाने की मुहिम छेड़ी तो तो कांग्रेस शासित पंजाब सरकार की पुलिस इसमें रोड़ा बन गई। बता दें कि मुख्तार अंसारी अभी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। यूपी पुलिस 31 बार समन लेकर मुख्तार को लाने रोपड़ जा चुकी है, मगर मेडिकल ग्राउंड का हवाला देकर हर बार पंजाब पुलिस मुख्तार अंसारी को यूपी नहीं भेज रही है। जिसके कारण प्रियंका गांधी वाड्रा को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया।

chat bot
आपका साथी