कांग्रेस ने धोखा और मोदी ने दिया मौका : आठवले

कुशीनगर में बहुजन कल्याण यात्रा लेकर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस बसपा व सपा ने सबको बेवकूफ बनाकर किया शासन बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं मोदी व योगी अपनी खोई राजनीतिक जमीन बसपा से वापस लेकर रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM (IST)
कांग्रेस ने धोखा और मोदी ने दिया मौका : आठवले
कांग्रेस ने धोखा और मोदी ने दिया मौका : आठवले

कुशीनगर : रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया आठवले (आरपीआइ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास बंडू आठवले ने कहा कि उप्र में आरपीआइ विकास और समानता का संदेश लेकर आई है। बाबा साहब का मिशन भी यही था। पार्टी भाजपा के साथ मिलकर बाबा साहब के सपनों को साकार करेगी। कांग्रेस ने धोखा दिया था, मोदी ने मौका दिया है, संविधान को नमन कर वह शासन चला रहे हैं। बाबा साहब के मिशन को देश में मोदी व प्रदेश में योगी आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा से आरपीआइ ने गठबंधन किया है। वह शनिवार की शाम बहुजन कल्याण यात्रा के तहत कुशीनगर के मालती पांडेय इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बसपा व सपा ने सबको बेवकूफ बनाकर शासन किया। कांग्रेस ने भी यही किया। आरपीआइ भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएगी और विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ करेगी। प्रदेश में कुल 12 सीटों पर भाजपा से समझौता हुआ है। सपा मुखिया अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के गुंडाराज को खत्म करने वाला व्यक्ति योगी है। आगे कहा कि उनका दल सपा, बसपा और कांग्रेस का चक्रव्यूह तोड़ेगा। सामाजिक मुद्दों से अपने को जोड़ेगा। बुद्ध की धरती से आरपीआइ समानता, विकास व समरसता का संदेश देने आई है। किसान बिल वापस लेना आसान नहीं था। यह किसानों के लिए खराब नहीं था। मोदी ने सवर्ण समाज के गरीब लोगों को 10 फीसद आरक्षण देकर अच्छा कार्य किया।

आरपीआइ के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन सरकार वही सही रहती है जो जनता के लिए कार्य करे। सभी मिलकर प्रदेश को सपा, बसपा व कांग्रेस के शोषण से मुक्त करेंगे। प्रदेश महासचिव एवं खड्डा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लेकर राजनीति में कदम रखा है। प्रबंधक दयाशंकर पांडेय, मनोज कुमार पांडेय आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। मुकेश पांडेय, लालबिहारी प्रसाद, अनिल तिवारी, दीपक यादव, परमात्मा तिवारी, जितेंद्र पांडेय, अभिषेक मिश्र, आनंद दूबे, राज तिवारी, अभय प्रताप नारायण सिंह, ई. उमाशंकर, परमेश्वर लाल गौतम, भंते नंदरतन, साधना त्रिपाठी, रूचि शुक्ला, राकेश सिंह, किरन सिंह वर्मा, लालती देवी, सुधांशु वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश की खोई राजनीतिक जमीन वापस लेकर रहेंगे : आठवले

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआइ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहने के बावजूद दलितों का अपेक्षित विकास नहीं कर सकीं। उन्होंने हमारी राजनीतिक जमीन पर कब्जा किया था। हमारा भी अधिकार है कि हम भी उत्तर प्रदेश की खोई अपनी राजनीतिक भूमि पर कब्जा करें। हम अपनी खोई जमीन वापस लेकर रहेंगे।

वह शनिवार को बहुजन कल्याण यात्रा के क्रम में कसया में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि भाजपा के साथ रहकर ही हमें फायदा होगा और हमसे भी भाजपा को फायदा होगा। हमारी यात्रा प्रदेश के 75 जनपदों में हो रही है। 60 जिलों में यात्रा पहुंच चुकी है। 15 और जिलों में यात्रा के बाद माह के मध्य में लखनऊ में एक बड़ी जनसभा होगी। आरपीआइ उत्तर प्रदेश में मजबूत हो रही है। पाकिस्तान व चीन की दबंगई का एकमात्र इलाज मोदी हैं। किसान बिल वापसी के बाद राकेश टिकैट अकेले रह गए हैं। अखिलेश का बुलडोजर वाले बयान से गुंडागर्दी को बढ़ावा मिलेगा। अखिलेश ने मुलायम का अपमान किया है। लोग इसे भूले नहीं हैं। प्रियंका, राहुल को भी लोगों ने नकार दिया है।

भगवान बुद्ध की पूजा कर चढ़ाया चीवर

कुशीनगर: आरपीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। मंदिर में पहुंचने पर भिक्षुओं ने अंगवस्त्र देकर आठवले का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी