दूल्हे के गले में वरमाला डालने ही वाली थी दुल्हन क‍ि प्रेमी ने भर दी मांग, रात भर हुई पंचायत, उसके बाद..

गोरखपुर में एक युवक ने फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में वरमाला के समय स्टेज पर पहुंचे प्रेमी ने दुल्हन की मांग भर दी। जिसके बाद दुल्हन स्टेज पर ही उससे लिपट गई और साथ जाने की जिद करने लगी। घटना के बाद दूल्हा के साथ ही बराती असहज होकर जाने लगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:00 AM (IST)
दूल्हे के गले में वरमाला डालने ही वाली थी दुल्हन क‍ि प्रेमी ने भर दी मांग, रात भर हुई पंचायत, उसके बाद..
गोरखपुर में प्रेमी ने वरमाला के समय पहुंचकर दुल्‍हन की मांग में स‍िंंदूर लगा द‍िया। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। वरमाला के समय स्टेज पर पहुंचे प्रेमी ने दुल्हन की मांग भर दी। जिसके बाद दुल्हन स्टेज पर ही उससे लिपट गई और साथ जाने की जिद करने लगी। घटना के बाद दूल्हा के साथ ही बराती असहज होकर जाने लगे। दुल्हन के घरवालों ने उन्हें समझाकर रोकने के साथ ही डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी के पहुंचने पर दुल्हन को साथ ले जाने की जिद कर रहा प्रेमी भाग गया। पंचायत के बाद गुरुवार की भोर में दुल्हन अपने ससुराल गई।

हरपुर-बुदहट क्षेत्र की है घटना, गांव के युवक से था दुल्हन का प्रेम-संबंध

एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। छह माह पहले युवक मजदूरी करने मुंबई चला गया। इस बीच लड़की के घरवालों ने शादी तय कर दी। जानकारी होने पर दो दिन पहले मुंबई से युवक गांव चला आया। बुधवार को युवती की शादी थी। रात में 10 बजे वरमाला पहनाने दूल्हा और दुल्हन जैसे हही स्टेज पर चढ़े युवक भी पहुंच गया। वरमाला पहनाने से पहले ही उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के बाद शादी-समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन के घरवालों ने युवक को हटाने का प्रयास किया तो मारपीट पर उतारु हो गया। मामला बढ़ने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। लेकिन दुल्हन को ले जाने की जिद कर रहा प्रेमी किसी भी कीमत पर शादी न होने की धमकी देने लगा। मामला बढ़ने पर दुल्हन के पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी के सिपाही पहुंचे तो उन्हें देखकर प्रेमी भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्राम प्रधान व गांव के सभ्रांत लोगों ने बरातियों को समझाकर शादी कराई। पंचायत के बाद गुरुवार की भोर में दुल्हन अपने ससुराल गई।

शादी न होने देने की देता था धमकी

परिवार के लोगों ने कई जगह युवती की शादी तय की लेकिन प्रेमी ने नहीं होने दी।जानकारी होते ही वह लड़के के घर पहुंचकर शादी तोड़वा देता था। छह माह पहले उसके बाहर जाने पर लड़की के स्वजन ने शादी तय कर दी।लेकिन भनक लगते ही वह घर चला आया। चर्चा है कि पहले उसने लड़की से भागने के लिए कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। जिसके बाद जयमाल के समय स्टेज पर पहुंचकर मांग में सिंदूर भर दिया।

chat bot
आपका साथी