आओ बताएं, कैसे पड़ेगा आपका सही वोट

मेंहदावल तहसील में मतदाताओं को दी गई जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:21 PM (IST)
आओ बताएं, कैसे पड़ेगा आपका सही वोट
आओ बताएं, कैसे पड़ेगा आपका सही वोट

संतकबीर नगर: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन की तैयारियां हो रही हैं। सही वोट कैसे पड़े, इसे लेकर लोगों को बताया गया। सोमवार को एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील मेंहदावल में वीवीपैट की प्रदर्शनी लगाकर मतदाताओं को सही मतदान करने के बारे में जागरूक किया गया। वीवीपैट के इस्तेमाल के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मतदान के बाद उसकी प्रामाणिकता कितनी स्पष्ट है इसको लेकर भी जानकारी दी गई।

तहसील में लगे वीवीपैट मशीनों की प्रदर्शनी में सुबह से ही काफी संख्या में लोग पहुंचे तथा मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। लोग मौके पर मौजूद इंजीनियर व अधिकारियों से भी सवाल-जवाब किए। एसडीएम ने बताया कि जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया गया है। लोगों को बताया गया कि वीवीपैट में मतदान करने के बाद पर्ची कटकर पड़ी रहती है। मतदाता वोट की प्रामाणिकता की जानकारी लेना चाहे तो उसे सत्यापित करके दिखाया जा सकता है। मतदान के समय मतदाता को मशीन के स्क्रीन पर मतदान देने वाले चुनाव चिह्न का उभार होता है। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि मतदाता ने जिसे वोट देना चाहा है उस चुनाव चिह्न को वोट मिल गया है। उप जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अक्सर जागरूकता के अभाव में मतदान के समय काफी संख्या में वोट इनवैलिड हो जाते हैं। वीवीपैट का प्रशिक्षण प्राप्त कर जनसामान्य वोटों को इनवेलिड होने से रोक सकता है।

- मेंहदावल तहसील में मतदाताओं को दी गई जानकारी

- सही वोट डालने को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

chat bot
आपका साथी