सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले, यह अब्‍बाजान नहीं हमारी सरकार है- तुष्‍ट‍िकरण नहीं होने दूंगा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के अब्‍बाजान शब्‍द पर देश भर में कड़ी प्रतिक्र‍िया हो रही है। मुख्‍यमंत्री यहां अपनी सरकार की उपलब्‍धियां ग‍िनाते-ग‍िनाते पूर्ववर्ती सरकार पर हमलवार हो गए। उन्‍होंने कहा क‍ि व‍िकास सभी का होगा लेक‍िन तुष्‍ट‍िकरण क‍िसी का नहीं होने देंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:27 AM (IST)
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले, यह अब्‍बाजान नहीं हमारी सरकार है- तुष्‍ट‍िकरण नहीं होने दूंगा
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। CM Yogi Adityanath Statement in Kushinagar: कुशीनगर में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के 'अब्‍बाजान' शब्‍द पर देश भर में कड़ी प्रतिक्र‍िया हो रही है। मुख्‍यमंत्री यहां अपनी सरकार की उपलब्‍धियां ग‍िनाते-ग‍िनाते पूर्ववर्ती सरकार पर हमलवार हो गए। उन्‍होंने कहा क‍ि पहले भूख से मौतें होती थीं। आज प्रदेश और देश में भूख से एक भी मौत नहीं होती। क्योंकि अब्बाजान कहने वाले की तरह लोग अब गरीबों का हक नहीं मार सकते। 

व‍िरोध‍ियों पर साधा न‍िशाना

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कुशीनगर के कप्तानगंज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 421 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा क‍ि विकास तो सबका होगा, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा। कांग्रेस, सपा, बसपा सभी को घेरते हुए उन्‍होंने कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस ने इस देश को लूटने का कार्य किया है। सपा बसपा ने गरीबों के निवाला पर डाका डाला था।

राम मंद‍िर व 370 पर सपा, बसपा व कांग्रेस को घेरा 

मुख्यमंत्री ने राममंदिर के मुद्दे पर भी सभी पर निशाना साधा और जनता से ही पूछा कि क्या बसपा, सपा और कांग्रेस मंदिर बनवाते तो लोगों ने जवाब दिया नहीं। अनुच्‍छेद 370 हटाते या तीन तलाक पर रोक लगाते तो इस पर भी जनता का जवाब मिला नहीं। सीएम योगी ने कुशीनगर और देवरिया में चीनी मिल खोलने की भी इच्छा जताई और कहा कि कोरोनाकाल में राजस्व की स्थिति बिगड़ने से ऐसा नहीं हो सका। इसे भी पूरा किया जाएगा। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि आज देश और प्रदेश में दंगे नहीं होते। उनको पता है कि ऐसा किया तो सात पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। 

कोरोना के ज‍िन्‍न को मैने बोतल में बंद क‍िया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के जिन्न को मैंने बोतल में बंद कर दिया है। गैर भाजपा शासित प्रदेश सरकारों ने सरकार की नीति और निर्देश का पालन नहीं किया। आपदा के इस काल में भी राजनीति की। इससे पूरे देश में कोरोना को लेकर संकट खड़ा हुआ है। केरल, महाराष्ट्र आदि राज्य इसके उदाहरण हैं। जिनकी आबादी उत्तर प्रदेश के छठवें व आठवें हिस्से की ही है। हमको अब भी सावधानी बरतनी है। टीका का सुरक्षा कवच हर किसी को पहनना होगा।

संतकबीर नगर को 244.94 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने संतकबीर नगर में 244.94 करोड़ की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 219.52 करोड़ की खलीलाबाद तहसील के बनकटिया गांव स्थित नवनिर्मित जिला कारागार समेत 106 परियोजनाओं का लाेकार्पण किया। वहीं 25.42 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

chat bot
आपका साथी