सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ दो द‍िवसीय दौरे पर आज आ सकते हैं गोरखपुर Gorakhpur News

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ रविवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:30 AM (IST)
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ दो द‍िवसीय दौरे पर आज आ सकते हैं गोरखपुर Gorakhpur News
सीएम योगी आदित्‍यनाथ दो द‍िवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आ सकते हैं।

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आ सकते हैं। यदि मौसम खराब हुआ तो गोरखपुर आने का उनका कार्यक्रम निरस्त भी हो सकता है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से संभावना व्यक्त की जा रही है लेकिन उनका आगमन नहीं हो सका। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से मुलाकात कर एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे हैं।

इलाहाबाद से आएंगे गोरखपुर

मुख्यमंत्री रविवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। लेकिन, उनका आगमन मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। प्रशासनिक स्तर पर उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

कई कार्यक्रमों में शाम‍िल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री इच्छानुसार कुछ स्थानों का निरीक्षण कर सकते हैं। सोमवार को तारामंडल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और जिले को कई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। वह अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं एवं कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि उनके आगमन की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।

आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियों की भी ले सकते हैं जानकारी

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है और इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी