Gorakhpur Weather News: धूप के साथ छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश के भी आसार
Gorakhpur Weather News मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है। हवा की गति 6 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि अगले कुछ दिनों की स्थिति यही रहेगी।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मंगलवार को दिन में कुछ स्थानों पर हल्की धूप हो सकती तो कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। रात का तापमान औसत से अधिक देखा जा रहा है। इससे लोगों को रात में उमस महसूस हो रही है। सुबह का भी यही हाल रहा। हल्की धूप के साथ आसमान में बादल छाए रहे।
तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को जिले में धूप के साथ कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।
औसत के करीब रह सकता है फिन का तापमान
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण पूर्व की तरफ चल सकती है। हवा की गति 6 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि अगले कुछ दिनों की स्थिति यही रहेगी। सोमवार सुबह चटख धूप के साथ हुई और दोपहर होते हुए आसमान में बादल छा गए। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
ऐसा रहा कल का मौसम
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 85 व 74 फीसद रही। बता दें सितंबर माह का दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन सोमवार का तापमान उसके औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि सोमवार का न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
औसत से अधिक हो सकती है बारिश
सितंबर माह की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। अब तक करीब 200 मिलीमीटर बारिश सितंबर माह में हो चुकी है। अर्थात औसत के सापेक्ष 88 फीसद बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सितंबर माह में औसत वर्षा से अधिक बारिश हो सकती है।