Gorakhpur Weather News: बादल और धूप की लुंकाछिपी जारी, बूंदाबादी के आसार

गोरखपुर में वातावरण की नमी और रह-रह कर धूप निकलने के चलते कुहेसा गिरने का सिलसिला अब शुरू हो जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षे़त्र में ओस गिरनी शुरू हो गई है। इससे रात के तापमान विशेष तौर पर गिरावट दर्ज की जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 12:55 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: बादल और धूप की लुंकाछिपी जारी, बूंदाबादी के आसार
गोरखपुर में बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी जारी है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मानसून की वापसी शुरू हो गई। ठंड के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस फेर में मौसम में बदलाव का एहसास होने लगा है। बादल और धूप लुकाछिपी खेल रहे हैं, जिसके चलते मौसम सुहाना हो चला है। मौसम विज्ञानी इन सबके चलते स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों में कुछ स्थानों पर बूंदाबादी का पूर्वानुमान तो जता रहे हैं लेकिन हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना से पूरी तरह इन्कार कर रहे हैं।

कुछ स्थानों पर फुहारें तो कुछ पर बूंदाबादी की संभावना

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक फिलहाल गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बरसात और ठंड के बीच के संक्रमण काल में हैं। ऐसे में बादलों के बने रहने और रह-रह कर धूप को निकलने का सिलसिला अभी दो से तीन दिन ऐसे ही जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर फुहारें तो कुछ पर बूंदाबादी हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इतना रहेगा अधिकत तापमान

दौरान अधिकत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया जा सकता है।

जल्द शुरू हो जाएगा कुहेसा गिरने का सिलसिला

मौसम विज्ञानी के मुताबिक वातावरण की नमी और रह-रह कर धूप निकलने के चलते कुहेसा गिरने का सिलसिला अब शुरू हो जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षे़त्र में ओस गिरनी शुरू हो गई है। इससे रात के तापमान विशेष तौर पर गिरावट दर्ज की जाएगी। रात को तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

15 अक्टूबर के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

सूर्य ने मकर रेखा की ओर बढ़ चला है। जैसे-जैसे कर्क रेखा से दूरी और मकर रेखा से नजदीकी बढ़ेगी, तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 15 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। यानी नवंबर की शुरुआत से ही ठंड का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी