जल निकासी की समस्या को लेकर सड़क जाम

देवरिया के रामपुर बुजुर्ग में सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:00 AM (IST)
जल निकासी की समस्या को लेकर सड़क जाम
जल निकासी की समस्या को लेकर सड़क जाम

देवरिया, जेएनएन। बनकटा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पेट्रोल पंप के पास पुलिया जाम होने से कई गांवों में जलभराव हो ्रगया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सलेमपुर- मैरवा मार्ग चार घंटे तक जाम कर दिया।

मौके पर एसडीएम तथा सीओ भाटपाररानी भी पहुंचे। ग्रामीणों को मनाने का घंटों प्रयास किए लेकिन ग्रामीण समस्या का समाधान होने तक मानने को तैयार नहीं हुए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को मार्ग से हटाया।

थानाध्यक्ष बनकटा गोपाल प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों ने सलेमपुर मैरवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया था उन्हें हटा दिया गया। जलजमाव से नागरिक परेशान

रुद्रपुर उपनगर में जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान है। जलजनित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत के कार्यालय के समीप रामजी सहाय पीजी कालेज परिसर व बसस्टेशन परिसर में बारिश का पानी भरा है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । नगर पंचायत की तरफ से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके अलावा आजाद नगर, बरई टोला, मलहटोली सहित अन्य वार्डों में भी जल भराव की समस्या बनी हुई है। नगर के वीरेन्द्र, जितेन्द्र राजभर, शैलेष पटेल, वीरेंद्र बरनवाल, अनिल, सत्यवान आदि ने जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। बारिश के चलते ढह गया खपरैल का घर

बारिश की वजह से शनिवार की रात एक परिवार का आशियाना ढह गया। गिरने के बाद वह परिवार खुले में जीवन गुजारने को विवश है।

भलुअनी विकास खंड के दोहनी निवासी पूनम के पति राजेश गिरि की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। चार बच्चों को पालने की जिम्मेदारी पूनम पर आ गयी। किसी तरह से वह परिवार चला रही हैं। पुराने मकान में वह बच्चों के साथ रह रही थीं। बारिश में उनका घर भी ढह गया। पूनम ने बताया कि बड़ी बेटी इंटर की पढ़ाई करती है। तीन और छोटे बच्चे हैं। ग्राम प्रधान घर बनवाने का आश्वासन दिए हैं। हल्का लेखपाल अजय सचान ने बताया कि रिपोर्ट राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है।

chat bot
आपका साथी