रेलवे वेबसाइट हैंग करने का सॉफ्टवेयर बनाने वाला गिरफ्तार

देवरिया के भटनी रेलवे स्टेशन की सीआइबी टीम ने नोएडा के इंस्टीट्यूट में पढ़ाने वाले कंप्यूटर इंजीनियर बलिया से गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
रेलवे वेबसाइट हैंग करने का सॉफ्टवेयर बनाने वाला गिरफ्तार
रेलवे वेबसाइट हैंग करने का सॉफ्टवेयर बनाने वाला गिरफ्तार

देवरिया,जेएनएन। तत्काल टिकट के लिए रेलवे की वेबसाइट हैंग करने वाला सॉफ्टवेयर बनाने वाले गिरोह के एक शातिर को रेलवे की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआइबी) ने बलिया के बांसडीह से गिरफ्तार किया है। नोएडा के एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ाने वाला यह युवक लॉकडाउन में घर आया था और यहां कुछ लोगों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर बेच रहा था। उसके पास आइआरसीटीसी की आइडी भी है, जिनसे वह तत्काल टिकट बुक भी कर रहा था। युवक और उसके इंस्टीट्यूट से जुड़े कुछ लोग इस प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर को बनाकर पूरे प्रदेश में बेचते हैं।

रेलवे की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआइबी) की भटनी शाखा के प्रभारी संजय कुमार राय और वाराणसी के प्रभारी अभय कुमार राय की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात बलिया के बांसडीह के पिंडहरा गांव निवासी अवनीश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके पास आइआरसीटीसी की आठ व्यक्तिगत आइडी है, जिनसे वह तत्काल टिकट बनाता था। मुंबई के तत्काल टिकट भी मिले हैं। सीआइबी को अवनीश ने बताया कि उसने एमसीए के समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन की पढ़ाई की और डेढ़ साल पहले नोएडा के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाने लगा। इंस्टीट्यूट में आइआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग करने वाले सॉफ्टवेयर भी बनते हैं, जो सर्वर स्लो करने के बाद एक साथ दस टिकट बना देते हैं। नोएडा के सूरजपुर का मोहम्मद अख्तर एक साइट पर इसकी बिक्री करता है। गैंग का पता चल गया है। सरगना व अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही सभी शिकंजे में होंगे।

- संजय कुमार राय, सीआइबी प्रभारी, भटनी

chat bot
आपका साथी