सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

गोरखपुर : जीडी गोयनका के पहले वार्षिकोत्सव 'अभ्युत्थानम : फ‌र्स्ट गोयनकन ग्रैंजर' का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Dec 2017 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 27 Dec 2017 06:38 PM (IST)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

गोरखपुर : जीडी गोयनका के पहले वार्षिकोत्सव 'अभ्युत्थानम : फ‌र्स्ट गोयनकन ग्रैंजर' का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

बच्चों ने रंगमंच के माध्यम से देश में व्याप्त समस्याओं से लोगों को अवगत कराया। नाटक के जरिए चारो युगों का उल्लेख करते हुए सभी अवतारों का संजीव मंचन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि मौजूदा दौर में शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वागीण विकास पर भी पूरा जोर दिया जाना चाहिए क्योंकि आने वाले समय चुनौतियों से भरा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। जीडी गोयनका के चेयरमैन राजू जायसवाल ने बताया कि हम दिन प्रतिदिन आधुनिक तकनीकी का भरपूर उपयोग करते हुए विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक माहौल देने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी