गोरखपुर चिडिय़ाघर आने वाले बच्चों को क्रांतिकारियों के बारे में दी जाएगी जानकारी

चिडिय़ाघर घूमने आने वाले बच्चों के बीच वन्यजीवों के बारे में जानकारी देने वाला स्टीकर बांटा जाता है। चिडिय़ाघर प्रशासन यह स्टीकर बंटवाता है। बच्चों से सवाल भी पूछे जाते हैं। अब क्रांतिकारियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM (IST)
गोरखपुर चिडिय़ाघर आने वाले बच्चों को क्रांतिकारियों के बारे में दी जाएगी जानकारी
गोरखपुर चिडि़याघर केे मुख्‍य द्वार का फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिडिय़ाघर) में आने वाले बच्चे अब न केवल वन्यजीवों को देखने और उनके बारे में जानेंगे बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए हंसते-हंसते प्राणों की आहुति दे देने वाले क्रांतिकारियों का इतिहास भी पढ़ेंगे। वन्यजीवों के बारे में जानकारी देने वाले स्टीकर के साथ ही उन्हें क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी देने वाला स्टीकर बांटकर उनके जीवन संघर्ष के बारे में बताया जाएगा। चिडिय़ाघर प्रशासन ने बच्चों के बीच क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी देने वाला स्टीकर बांटने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत शहीद अशफाक उल्ला खां के बारे में जानकारी देने वाले स्टीकर बांटने से की जाएगी।

यूं आया क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी देने का ख्याल

चिडिय़ाघर घूमने आने वाले बच्चों के बीच वन्यजीवों के बारे में जानकारी देने वाला स्टीकर बांटा जाता है। चिडिय़ाघर प्रशासन यह स्टीकर बंटवाता है। बच्चों को स्टीकर देते समय वन्यजीवों के बारे में बच्चों से सवाल भी पूछे जाते हैं। पिछले दिनों नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल चिडिय़ाघर में पौधा रोपण करने पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उनके हाथ से बच्चों में स्टीकर वितरित कराया। स्टीकर देते समय नगर विधायक ने शहीद अशफाक उल्ला खां के बारे में सवाल कई सवाल किए लेकिन बच्चे जवाब नहीं दे पाए। उसी समय नगर विधायक ने क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी देने वाला स्टीकर वितरित करने का सुझाव दिया था। चिडिय़ाघर के निदेशक डा. एच राजामोहन ने उसी समय जल्दी ही इसकी शुरुआत करने का भरोसा दिया था।

क्रांतिकारियों के जन्म, संघर्ष और सहादत की दी जाएगी जानकारी

बच्चों में वितरित किए जाने वाले स्टीकर पर क्रांतिकारियों के जन्म और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष के बारे में जानकारी अंकित रहेगी। इसके साथ ही उनके सहादत की तिथि और स्थान के बारे में भी बताया जाएगा। स्टीकर के माध्यम से कम से कम शब्दों में बच्चों को अधिक से अधिक जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी