बिजली निगम की लापरवाही से झुलस गया बच्‍चा Gorakhpur News

सर्वजीत भट्ट जनप्रिय विहार वार्ड में पार्क के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनका छह साल का बेटा ऋतिक भट्ट दोपहर 1.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वह ट्रांसफार्मर के चबूतरे पर चढ़ गया। ऋतिक के हाथ से ट्रांसफार्मर से निकला तार छू गया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:35 PM (IST)
बिजली निगम की लापरवाही से झुलस गया बच्‍चा Gorakhpur News
ट्रांसफार्मर से निकलेे तार से झुलसा ऋतिक भट्ट।

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जनप्रिय विहार वार्ड में बिजली निगम की लापरवाही से बुधवार दोपहर एक बच्‍चे का हाथ ट्रांसफार्मर के तार से छू गया। करंट लगने से तेज धमाके के साथ ब'चा ट्रांसफार्मर के चबूतरे से नीचे गिर गया। दोनों हाथ के साथ बच्‍चे का पेट भी झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

चबूतरे में चढ़ते ही छू गया ट्रांसफार्मर से निकला तार

सर्वजीत भट्ट जनप्रिय विहार वार्ड में पार्क के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनका छह साल का बेटा ऋतिक भट्ट दोपहर 1.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वह ट्रांसफार्मर के चबूतरे पर चढ़ गया। ऋतिक के हाथ से ट्रांसफार्मर से निकला तार छू गया। बिजली निगम की लापरवाही का आलम यह है कि ट्रांसफार्मर काफी समय से चबूतरे में धंसा हुआ है। उसके चारों तरफ सुरक्षा घेरा भी नहीं लगाया गया है। पार्षद ऋषिमोहन वर्मा ने बताया कि पिछले साल से ही बिजली निगम के अफसरों से लगातार शिकायत की जा रही है। अफसरों ने हर बार चबूतरा ठीक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं किया।

पोल पर लगाया जाता है ट्रांसफार्मर

63 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर पोल पर लगाया जाता है। जनप्रिय विहार वार्ड में ट्रांसफार्मर चबूतरे पर रखा गया है। टूटे चबूतरे के कारण ट्रांसफार्मर तिरछा भी हो गया है। अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह ट्रांसफार्मर को चबूतरे से हटाकर पोल पर लगवा दें। विद्युत सुरक्षा निदेशालय को भी हादसे की सूचना दी जा रही है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

बता दें कि गोरखपुर देहात और शहर में कई ऐसे स्‍थान हैं जहां पर ट्रांसफार्मर खुले में है और दुर्घटनाओं की दावत दे रहे हैं। बिजली निगम की अनदेखी के कारण किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ट्रांसफार्मरों के बारे में बिजली निगम ने कभी सोचा भी नही है। यही कारण है बच्‍चे के साथ यह दुर्घटना हो गई। 

chat bot
आपका साथी