CM योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर पहुंचे, सड़क मार्ग से जंगल कौड़िया के लिए रवाना

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को गोरखपुर पहुंच गए हैं। यहां आने के बाद वह जंगल कौडि़या के लिए रवाना हो गए। मुख्‍यमंत्री गोरखपुर में विभिन्‍न कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 12:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 12:57 PM (IST)
CM योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर पहुंचे, सड़क मार्ग से जंगल कौड़िया के लिए रवाना
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दोपहर 12.30 बजे गोरखपुर पहुंच गए। गोरखपुर पहुंचने के बाद वह जंगल कौडि़या के लिए निकल गए हैं। जंगल कौड़िया में उनके द्वारा गोद लिए सीएचसी का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद राजकीय डिग्री कालेज के निर्माण कार्य देखने की भी संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के दोपहर 12.30 बजे महाराणा प्रताप पालिटेक्निक परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से जंगल कौड़िया के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पिछले कई दिनों से गोरखपुर आने का कार्यक्रम बन रहा था लेकिन खराब मौसम के कारण वह गोरखपुर नहीं आ पाए। बुधवार को भी सुबह से ही प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी उनके आगमन को लेकर सतर्क हैं।

भटहट सीएचसी पर भी तैयारियां जोरों

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर के नेतृत्व में पंचायत विभाग सुबह से ही यहां सफाई कार्य में जुटा रहा। इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लाक के अहिरौली ग्राम सभा भी जा सकते हैं। वहां निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के घर जाने की संभावना है। बृजेश की भाभी एवं अहिरौली ग्राम की पूर्व प्रधान का निधन हो गया था। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे। भटहट सीएचसी पर भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भटहट क्षेत्र में प्रस्तावित प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित की गई जमीन का निरीक्षण भी कर सकते हैं। नगर निगम के एक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है। शाम को अधिकारियों के साथ वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में भाजपा एवं हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। गुरुवार को भी कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। उसके बाद गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी